फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Game Changer: 'गेम चेंजर' के गाने जरागंडी को लेकर कोरियोग्राफर का बड़ा दावा, कहा- फैंस को पागल कर देगा ये गाना

Sat, 22 Jun 2024 11:38 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी पर उनकी नजर बनी रहती है। अब फिल्म के गाने 'जरागंडी' के कोरियोग्राफर ने गणेश मास्टर ने एक दिलचस्प खुलासा किया है। 

 
विज्ञापन
'गेम चेंजर' का जरागंडी गाना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के सुपरस्टार अभिनेता राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' काफी सुर्खियों में है। यह एक राजनीतिक एक्शन ड्रामा होने वाली है। अभिनेता के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म इस साल ही रिलीज होने वाली है, लेकिन इसके रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा होनी अभी तक नहीं हुई है। रामचरण के जन्मदिन के मौके पर निर्माताओं ने फिल्म के पहले गाने 'जरागंडी' की एक झलक दिखायी थी। 

विज्ञापन


'जरागंडी' गाने पर हुआ दिलचस्प खुलासा
मशहूर निर्देशक शंकर के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबर्दस्त उत्साह बना हुआ है। निर्माताओं द्वारा जारी किए गए 'जरागंडी' गाने में राम चरण की एक या दो झलक ही दिखाई गई थी। इस गाने में पर्याप्त रूप से डांस भी देखने को नहीं मिल सका था, जिसकी वजह से फैंस काफी निराश हुए थे। हालांकि, अब फैंस के लिए खुश कर देने वाली जानकारी सामने आ रही है। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आने वाली कियारा आडवाणी ने हाल में ही इस गाने को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। 
Kangana Ranaut: अपने थप्पड़ कांड पर अन्नू कपूर की टिप्पणी पर कंगना का वार, बोलीं- सफल महिलाओं से नफरत करते हैं
विज्ञापन

कियारा के लिए रहा है सबसे मुश्किल गाना
एक इंटरव्यू के दौरान, कियारा आडवाणी ने बताया है कि 'जरागंडी' पूरी तरह से एक मनोरंजक गाना होगा और इस गाने में शानदार डांस स्टेप्स होने वाले हैं। उन्होंने इसे कमर तोड़ देने वाले डांस मूव्स बताए हैं। कियारा ने इसे उनके लिए अब तक का सबसे मुश्किल गाना बताया है। हाल ही में, इस गाने को एक कार्यक्रम में प्रस्तुत किया गया था, जहां इस एपिसोड में कोरियोग्राफर गणेश मास्टर ने भी शिरकत की थी।
विज्ञापन

राहुल मोदी से अफेयर की चर्चाओं के बीच काला टीका लगाए दिखीं श्रद्धा
दर्शको को आने वाला है भरपूर मजा
इस दौरान 'जरागंडी' के कोरियोग्राफर ने भी गाने को लेकर फैंस को आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में इस गाने का एक अलग ही स्तर होगा। दर्शकों के लिए इसे बड़े पर्दे पर देखना एक शानदार अनुभव होने वाला है। इस दौरान उन्होंने प्रभुदेवा का धन्यवाद करते हुए कहा," प्रभुदेवा गारू ने मुझे जरागंडी गाने को कोरियोग्राफ करने का मौका दिया, मैं उनके साथ काम कर के बहुत खुश हूं। गाने पर नजर बनाए रखें।"
'सांवले रंग की वजह से रातों रात शो से हुई बाहर', छलका पौलोमी का दर्द

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें