फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Frozen 3: फ्रोजन 3 की पहली झलक आई सामने! जानें कब दस्तक देगी फिल्म, जेनिफर ली ने अगले सीक्वल की ओर किया इशारा

Sat, 10 Aug 2024 09:53 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फ्रोजन 3 की पहली झलक पेश करने के दौरान जेनिफर ली ने  कहा कि फ्रोजन 2 से बहुत सारे सवाल सामने आए, उन सभी सवालों का जवाब देने के लिए दो फिल्में लगेंगी। उनकी इस बात से लग रहा है कि उन्होंने फ्रोजन 4 की ओर इशारा किया है।
विज्ञापन
फ्रोजन 3 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रोजन के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। फ्रोजन 3 का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए मेकर्स ने एक और सीक्वल की ओर इशारा किया है। इसके अलावा डिज्नी ने डी23 पर आगामी फ्रोजन 3 में पहली झलक पेश की। दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए मेकर्स ने फ्रोजन 3 की झलक दिखाई है। एनिमेटेड फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग जिसने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर करीब  2.76 बिलियन डॉलर यानी कि 276 करोड़ रुपये और दो ऑस्कर जीते हैं।

विज्ञापन

2027 में रिलीज हो सकती है फ्रोजन 3

फिल्म निर्माता जेनिफर ली ने कहा, 'फ्रोजन 2 से बहुत सारे सवाल सामने आए, उनका जवाब देने के लिए दो फिल्में लगेंगी।' उन्होंने बिना सीधी बात कहे फ्रोजन 4 की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि 2027 में फ्रोजन 3 स्क्रीन पर आएगी। डिज्नी ने एनिमेटेड फिल्मों के लिए 24 नवंबर, 2027 की तारीख रखी है। यह फ्रोजन के लिए पारंपरिक थैंक्सगिविंग स्पॉट है। 

Incredibles 3: 'डी 23' एक्सपो में हुई 'इनक्रेडिबल्स 3' की घोषणा, इनके कंधों पर होगी निर्देशन की जिम्मेदारी

विज्ञापन

दर्शाया गया अन्ना और एल्सा का सीन 

वॉल्ट डिज्नी कंपनी के सीईओ बॉब आइगर ने भी पिछले साल यह खुलासा किया था कि एनिमेटेड म्यूजिकल फ्रैंचाइजी फ्रोजन के चौथे भाग पर काम चल रहा है। जेनिफर ली ने इस दौरान फ्रोजन 3 की पहली कॉन्सेप्ट कला दिखाई। इसमें अन्ना और एल्सा का सीन दिखाया गया। डिज्नी एनीमेशन में हर कोई इस दुनिया में वापस आने के लिए उत्साहित है।

 
विज्ञापन

फ्रोजन के प्रशंसकों का बढ़ा उत्साह

इस कॉन्सेप्ट आर्ट में अन्ना और एल्सा  को अलग-अलग घोड़ों पर सवार होकर ग्रीष्मकालीन क्षितिज की ओर बढ़ते हुए दिखाया गया। इस दौरान ओलाफ अन्ना के घोड़े पर दिखाई दिया। इस झलक ने फ्रोजन के प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है। दर्शकों को फ्रोजन 3 ये झलक खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर फैंस इस पर कमेंट कर इसकी प्रशंसा कर रहे हैं। 

Avatar Fire and Ash: 'अवतार 3' के शीर्षक से उठा पर्दा, बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को तैयार जेम्स कैमरून

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें