साल 2004 में रिलीज हुई अमेरिकन सुपरहीरो एनिमेटेड 'द इनक्रेडिबल्स' बेहद सफल फिल्म है, जिसका निर्माण पिक्सर एनिमेशन स्टूडियो द्वारा किया गया था। इसे वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स ने रिलीज किया था। बैड बर्ड द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म को इतना पसंद किया गया था कि इसका दूसरा भाग भी बनाया गया। अब इस फ्रेंचाइजी को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जिसमें इसके अगले भाग को लेकर एक बड़ी जानकारी दी गई है।
'इनक्रेडिबल्स 3' का हुआ एलान
'इनक्रेडिबल्स' को पसंद करने वाले दर्शकों की संख्या पूरे विश्व में काफी ज्यादा है। इस एनिमेशन फ्रेंचाइजी के अबतक दो भाग आ चुके हैं और दोनों को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है। अब इसके तीसरे भाग का भी एलान हो गया है। पिक्सर एनिमेशन स्टूडियो के बॉस पीटे डॉक्टर ने 'डी 23' सत्र के अंत में बेहद सरल अंदाज में 'इनक्रेडिबल्स' के तीसरे भाग का एलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस भाग के लिए ब्रैड बर्ड ही निर्देशक के रूप में वापसी करेंगे। हालांकि, इस पर कोई विस्तृत जानकारी अब तक नहीं दी गई है।
Box Office Report: उलझ-औरों में कहां दम था की कमाई ने बढ़ाई निर्माताओं की धड़कन, एमसीयू की फिल्म में बाकी दम
साल 2004 में रिलीज हुई थी 'द इनक्रेडिबल्स'
बता दें कि साल 2004 में इस अमेरिकन सुपरहीरो एनिमेटेड फिल्म फ्रेंचाइजी की पहली किस्त 'द इनक्रेडिबल्स' रिलीज हुई थी। इसे ब्रैड बर्ड ने ही निर्देशित किया था। फिल्म मे क्रेग टी. नेल्सन, होली हंटर, सारा वॉवेल, स्पेंसर फॉक्स, जेसन ली, सैमुअल एल. जैक्सन और एलिजाबेथ पेना ने अपनी आवाजें दी थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 630 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा की कमाई की थी।
Avatar Fire and Ash: 'अवतार 3' के शीर्षक से उठा पर्दा, बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को तैयार जेम्स कैमरून
दोनों भागों ने की है 1.87 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा की कमाई
पहली फिल्म की शानदार सफलता के बाद निर्माताओं ने इसे फ्रेंचाइजी में तब्दील कर दिया। इसके बाद फिल्म का दूसरा भाग 'इनक्रेडिबल्स 2' साल 2018 में रिलीज किया गया। 14 साल के लंबे अंतराल के बाद, फिल्म का दूसरा भाग रिलीज हुआ था। इसके बावजूद, फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। एक समय पर 'इनक्रेडिबल्स 2' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बन गई थी। 'इनक्रेडिबल्स' फिल्मों की पहली दोनों किस्तों ने 1.87 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा की कमाई की है। ऐसे में अब तीसरे भाग के एलान को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
Sidharth Malhotra: शांतनु-निखिल के शो में सिद्धार्थ ने बिखेरा जलवा, 70 के दशक के आउटफिट में खींचा सबका ध्यान