फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sardar 2: कार्ति की आगामी फिल्म 'सरदार 2' को लेकर आया अपडेट, इस महीने से शुरू हो सकती है शूटिंग

Tue, 25 Jun 2024 01:35 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिल सिनेमा के जाने माने अभिनेता कार्ति इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वा वाथियारे' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। इस बीच उनकी एक और सफल फिल्म 'सरदार 2' के सीक्वल को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन
कार्ति - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक शिवकुमार उर्फ कार्ति तमिल सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्में की है, जिसमें से उनकी एक फिल्म 'कैथी' का हिंदी में रीमेक भी बना था। इसके रीमेक को 'भोला' के नाम से बनाया गया था, जिसमें अजय देवगन नजर आए थे। कार्थी इन दिनों अपनी एक आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जो उनकी पिछली सफल फिल्म का सीक्वल होने वाली है। इसके लिए अभिनेता एक बार फिर निर्देशक पीएस मिथ्रन के साथ काम करने वाले हैं। दोनों की पिछली फिल्म 'सरदार' बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई थी। 

विज्ञापन


'सरदार 2' में दोबारा दिखेगा कार्ति का जलवा
साल 2022 में आई फिल्म 'सरदार' एक जासूसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी। पीएस मिथ्रन निर्देशित इस फिल्म में कार्ति दोहरी भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ राशि खन्ना,राजिशा विजयन, चंकी पांडे,लैला, मुनीशकांत आदि कलाकार नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक थी। अब इस फिल्म की अगले भाग को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। हाल में ही 'सरदार 2' को लेकर कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं। 
सोनम ने पेरिस फॉल-विंटर शो में बिखेरा जलवा, पोस्ट साझा कर जाहिर की खुशी
विज्ञापन

जुलाई से शुरू हो सकती है शूटिंग, मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
अभिनेता कार्ति की इस फिल्म को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कई बड़े दावे किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू होने वाली है, जिसे चेन्नई के एक बड़े सेट पर फिल्माया जाएगा। फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जाना है। इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग कजाकिस्तान, अजरबैजान और जॉर्जिया में किए जाने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म में मुख्य खलनायक के रूप में एक प्रमुख अभिनेता नजर आ सकते हैं और फिल्म के एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए अशिका रंगनाथ के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। फिल्म का संगीत युवान शंकर राजा तैयार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

Nivetha Thomas: निवेथा थॉमस की नई फिल्म '35 चिन्ना कथा काडू' का पोस्टर जारी, तिरुपति से है कनेक्शन

'वा वाथियारे' में भी आएंगे नजर
बात करें कार्थी के वर्क फ्रंट की तो इस फिल्म के अलावा अभिनेता नलन कुमारसामी के निर्देशन में बन रही फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'वा वाथियारे' रखा गया है। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कृति शेट्टी भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्माण स्टूडियो ग्रीन के बैनर तले के.ई. गनावेल राजा कर रहे हैं। वहीं, फिल्म में संतोष नारायण ने संगीत की जिम्मेदारी संभाली है। गौरतलब है कि हाल में ही फिल्म का पहला लुक सामने आया था, जिसमें कार्ति काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए थे।  
Sreeleela: बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार हैं श्रीलीला! वरुण-मृणाल के साथ कॉमेडी ड्रामा में दिखेगा लव ट्रायंगल?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें