फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: ‘अनावश्यक आलोचना ठीक नहीं…’, अनन्या पांडे की ट्रोलिंग पर आहत महसूस करती हैं मां भावना

Tue, 25 Jun 2024 01:18 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने बेटी की आलोचना होने पर वह कैसा महसूस करती हैं, इस पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने रचनात्मक आलोचना को बेहतर बताया। आइए जानते हैं वह बेटी की आलोचना होने पर कैसा महसूस करती हैं?
 
विज्ञापन
अनन्या पांडे और उनकी मां भावना पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ bhavanapandey
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनन्या पांडे बॉलीवुड की मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। स्टार किड होने की वजह से उन्हें कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। स्टार किड्स पर नेपोटिज्म का भी आरोप नेटिजन्स द्वारा लगता रहता है। अनन्या ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंड ऑफ द ईयर’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और और तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद अभिनेत्री ने कई फिल्में की और पीछे मुड़ कर नहीं देखा। हाल ही में, अनन्या की मां भावना पांडे ने अपनी बेटी की आलोचना को लेकर कैसा महसूस करती हैं, इस बारे में खुलकर बात की है। आइए जानते हैं अनन्या की मां ने क्या साझा किया?
विज्ञापन


बेटी की आलोचना से आहत होती हैं भावना
एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेत्री अनन्या पांडे की मां भावना से जब पूछा गया कि एक मां के तौर पर अपनी बेटी को फिल्मों से लेकर फैशन तक आलोचना करते हुए लोगों को देखना उनके लिए कितना मुश्किल होता है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि यह उनके लिए बहुत मुश्किल है और वह सच में बहुत बुरा और आहत महसूस करती हैं। इस दौरान भावना ने जोर देते हुए कहा कि रचनात्मक टिप्पणियां बेहतर होती हैं क्योंकि वह सभी को बेहतर बनाने में मदद करती हैं, लेकिन अनावश्यक आलोचना ठीक नहीं है।
जान्हवी कपूर ने दिखाई अपने पेरिस ट्रिप की झलकियां
विज्ञापन


अनन्या ने आलोचना को बताया फीडबैक
मीडिया से एक पुरानी बातचीत में अनन्या पांडे ने कहा था कि अगर वह कुछ खास भावनाओं से नहीं गुजरी होती, तो शायद वह एक खास तरीके से प्रदर्शन नहीं कर पातीं। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए वह आभारी हैं क्योंकि इसने उन्हें अपने काम के जरिए खुद को अभिव्यक्त करने का मौका दिया है। अनन्या ने कहा कि कुछ आलोचनाएं वास्तव में मददगार और महत्वपूर्ण फीडबैक होती हैं। हालांकि, बिना सोचे-समझे की जाने वाली ट्रोलिंग को रोकने की आवश्यकता पर उन्होंने जोर दिया। 
विज्ञापन


अनन्या पांडे का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री अनन्या पांडे को आखिरी बार नेटफ्लिक्स के ‘खो गए हम कहां’ में देखा गया था। इस फिल्म को आलोचना के साथ-साथ प्रशंसा भी हासिल हुई। वहीं,अभिनेत्री की अदाकारी की भी सराहना की गई। आगामी कार्यों की बात करें तो वह ‘कॉल मी बे’ में नजर आएंगी। कॉल मी बे 6 सितंबर, 2024 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है।
पहले दिन 200 करोड़ की कमाई करेगी कल्कि 2898 एडी?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें