फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonam Pandey: मौत की झूठी खबर फैलाने के आरोप में पूनम पांडेय पर एफआईआर, मैनेजर निकिता के खिलाफ भी मामला दर्ज

Sat, 03 Feb 2024 11:24 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पूनम ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाने के एक दिन बाद खुद सामने आई और कहा कि उन्होंने ये सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए किया था।
विज्ञापन
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर आई, जिससे हर कोई स्तब्ध रह गया। अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे की मौत की खबर। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर उनकी मौत की खबर देने वाली एक पोस्ट साझा की गई, जिसमें लिखा गया था कि सर्वाइकल कैंसर के चलते उनकी मौत हो गई है। हालांकि, यह मौत की खबर झूठी साबित हुआ और मामला पब्लिसिटी स्टंट का सामने आया। 

विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाना के लिए पब्लिसिटी स्टंट
पूनम ने एक दिन बाद खुद सामने आकर इसका खुलासा किया और कहा कि उन्होंने ये सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए किया था। पूनम के इस पब्लिसिटी स्टंट का अब उन्हें लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इसी बीच शनिवार को पूनम पांडेय के खिलाफ वकील अली काशिफ ने एफआईआर दर्ज कराई है। मौत की झूठी खबर फैलाने के आरोप में पूनम की मैनेजर निकिता शर्मा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
Poonam Pandey: पूनम पांडे के फर्जीवाड़े पर फूटा सितारों का गुस्सा, 'जवान' हसीना समेत इन सितारों ने लगाई लताड़
 

सर्वाइकल कैंसर को लेकर कही ये बात
अपनी मौत की खबर की फैलाने के बाद पूनम पांडे ने अपने सोशल मीडिया एक वीडियो शेर किया। इस वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैं आप सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण बात साझा करना चाहती हूं।। मैं यहां हूं, जीवित हूं। सर्वाइकल कैंसर ने मुझ पर दावा नहीं किया, लेकिन दुखद बात यह है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है, जो इस बीमारी से निपटने के बारे में ज्ञान की कमी के कारण पैदा हुईं। कुछ अन्य कैंसरों के विपरीत, सर्वाइकल कैंसर पूरी तरह से रोकथाम योग्य है।'
Rupali Ganguly: पैसे बचाने को 15 किमी पैदल चलती थीं रूपाली, पिता की फिल्में फ्लॉप होने पर हो गई थी आर्थिक तंगी

 
विज्ञापन

विनाशकारी प्रभाव को समाप्त करने का करें प्रयास
उन्होंने आगे कहा, 'आइए आलोचनात्मक जागरूकता के साथ एक-दूसरे को सशक्त बनाएं और सुनिश्चित करें कि हर महिला को उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी हो। आइए मिलकर इस बीमारी के विनाशकारी प्रभाव को समाप्त करने का प्रयास करें।'
Lucky Baskhar: दुलकर ने 'लकी भास्कर' का फर्स्ट लुक किया जारी, इंडस्ट्री में 12 साल पूरा होने पर फैंस को तोहफा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें