देश की राजधानी दिल्ली में फिल्मों की शूटिंग महंगी होती जा रही है, जिसके कारण निर्माता अब छोटे शहरों की ओर अपना रुख कर रहे हैं। विकल्प के रूप में वह भोपाल और लखनऊ जैसे शहरों को प्राथमिकता दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सितारे जमीन पर’ की शूटिंग के दिल्ली शेड्यूल में भारी कटौती की गई है, क्योंकि शहर में फिल्मों की शूटिंग महंगी होती जा रही है।
इन फिल्मों की शूटिंग शेड्यूल में हुई कटौती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सूत्र ने जानकारी दी है कि अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की दिल्ली में एक महीने तक की शूटिंग होने वाली थी, लेकिन इसकी समय सीमा को कम कर दिया गया। अब दिल्ली में इस फिल्म की शूटिंग जुलाई महीने में सिर्फ आठ से 10 दिन ही होगी। वहीं, सूत्र ने जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म ‘उलझ’ का उदाहरण देते हुए कहा कि इस फिल्म की शूटिंग 12 से 13 दिनों तक दिल्ली में होने वाली थी, लेकिन लंदन में बजट ज्यादा होने के कारण निर्माताओं ने शूटिंग भोपाल में करने का फैसला किया।
‘रेड 2’ की शूटिंग में लखनऊ को प्राथमिकता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘रेड 2’ के बारे में बात करते हुए बताया गया कि निर्माताओं ने दिल्ली में फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग की और 47 दिनों तक की शूटिंग लखनऊ में की। बताया जा रहा है कि सब्सिडी और जल्दी अनुमति मिल जाने के कारण आज के समय में कम से कम 20 से 25 फिल्मों की शूटिंग लखनऊ में की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक प्रोडक्शन हेड ने बताया कि दिल्ली में फिल्मों की शूटिंग महंगी हो चुकी है। सिर्फ राजीव चौक पर शूटिंग करने के लिए 2 लाख रुपये का खर्च आता है। ऐसे ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे 4 घंटे पर शूटिंग करने के लिए 12 लाख रुपये देने पड़ते है। वहीं, भोपाल और लखनऊ जैसे शहरों में कम लागत में निर्माताओं को अच्छा विकल्प मिल जाता है।
किंग खान से आलिया तक, 12वीं में कितने नंबरों से पास हुए सितारे? जानें