फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Bendre: जब शोएब अख्तर ने कहा था सोनाली का अपहरण कर लूंगा, वर्षों बाद आई अभिनेत्री की प्रतिक्रिया

Tue, 14 May 2024 07:54 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

सोनाली बेंद्रे अपने समय की मशहूर अभिनेत्री रही हैं।  एक बार पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने उनका अपहरण करने की बात कही थी, जिसपर अब अभिनेत्री ने प्रतिक्रिया दी है। 
 
विज्ञापन
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाली बेंद्रे नब्बे के दशक की काफी नामचीन अदाकारा हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। अपनी खूबसूरती और अदाकारी की वजह से वह उस वक्त की व्यस्ततम अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनकी खूबसूरती पर पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर भी फिदा थे। उन्होंने सोनाली को लेकर मजाक में एक बयान भी दिया था, जिस पर अब अभिनेत्री ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

सोनाली पर लट्टू थे शोएब
नब्बे के दशक में सोनाली अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए काफी मशहूर थीं। उस वक्त पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर भी उनके दीवाने थे। एक इंटरव्यू में उस वक्त शोएब ने कहा था कि उन्हें सोनाली काफी अच्छी लगती हैं। उन्होंने कहा था कि सोनाली उन्हें इतनी अच्छी लगती थीं कि वह उनसे शादी करना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने तब मजाकिया अंदाज में कहा था कि यदि वह शादी का प्रस्ताव स्वीकार नहीं करेंगी तो वह उनका अपहरण कर लेंगे। 

शोएब के बयान पर दी प्रतिक्रिया
इस बात पर वर्षों के बाद अभिनेत्री ने प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू के दौरान जब उन्हें ये वाकया बताया गया तो उन्होंने हंसते हुए इसे गलत खबर बताया। उन्होंने कहा,'मैं नहीं जानती कि यह कितना सच है? उस वक्त भी काफी झूठी खबरें लिखी जाती थीं'। इस दौरान उन्होंने लोगों द्वारा उन्हें इतना पसंद और समर्थन दिए जाने को लेकर आभार जताया। 
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: पिछले 10 वर्षों में हुए विकास की कायल हुईं रश्मिका मंदाना, युवाओं से की यह खास अपील
क्रिकेट नहीं है पसंद 
इस इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें क्रिकेट कुछ खास पसंद नहीं है। हालांकि, उनके पति ,गोल्डी बहल और उनके बच्चों को यह काफी पसंद है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें स्टेडियम जाना और मैच देखना बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्हें वहां का शोरगुल काफी परेशान करता है, जिस वजह से उनके लिए वहां बैठ पाना भी काफी तकलीफदेह होता है।
विज्ञापन

Aditi Rao Hydari: तो ऐसे शूट हुई थी अदिति की वायरल गजगामिनी चाल! 'हीरामंडी' अभिनेत्री ने किया खुलासा
'द ब्रोकन न्यूज 2' में आईं नजर
बात करें उनके प्रोफेशनल करियर की तो उन्हें आज भी फिल्म 'हम साथ साथ हैं', 'सरफरोश', 'दिलजले' के लिए याद किया जाता है। हाल फिलहाल वह वेब सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज' के दूसरे सीजन को लेकर भी चर्चा में हैं। 'द ब्रोकन न्यूज 2' को विनय वैकुल ने निर्देशित किया है।  इसमें सोनाली बेंद्रे के अलावा, जयदीप अहलावत और श्रिया पिलगांवकर केंद्रीय भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 

Heeramandi: हीरामंडी के अभिनेता ने बड़े पर्दे पर आने के लिए छोड़ दी पढ़ाई, शर्मिन सहगल के आशिक की निभाई भूमिका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें