फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paradise:इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी प्रसन्ना विथानगे की पैराडाइज, इंडियन टूरिस्ट की कहानी बताती है फिल्म

Sat, 08 Jun 2024 08:43 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रसन्ना विथानगे की फिल्म 'पैराडाइज' 28 जून को भारत और दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में एक भारतीय पर्यटक जोड़े की कहानी देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
पैराडाइज - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंकाई फिल्म निर्माता प्रसन्ना विथानगे की 'पैराडाइज' अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। निर्माताओं ने आज शनिवार को फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। ये फिल्म 28 जून को भारत और दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में एक भारतीय पर्यटक जोड़े की कहानी देखने को मिलेगी, जिनका किरदार रोशन मैथ्यू दर्शना राजेंद्रन ने निभाया है। फिल्म में दोनों अपनी पांचवीं शादी की सालगिरह मनाने के लिए एक संकट से ग्रसित देश में पहुंचते हैं, जहां किसी कारण इनके रिश्ते में दरार आ जाती है। 

विज्ञापन

बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बीते साल हुआ था प्रीमियर

भारतीय दर्शकों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। भारत में भी ये फिल्म 28 जून को दस्तक देगी। इस फिल्म में अंग्रेजी, मलयालम, तमिल, सिंहली और हिंदी भाषा में डायलॉग हैं। भारतीय दिग्गज मणिरत्नम की मद्रास टॉकीज द्वारा प्रस्तुत 'पैराडाइज' का विश्व प्रीमियर बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में हुआ था। इस दौरान इसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए प्रतिष्ठित किम जिसियोक पुरस्कार अपने नाम किया था। 

रकुल ने 'इंडियन 2' से अपने किरदार का किया खुलासा

 
विज्ञापन

फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं श्रीलंकाई निर्देशक  

प्रसन्ना विथानगे ने फिल्म को लेकर कहा, 'पैराडाइज' मेरी पहली भारतीय फिल्म है। यह पहली बार है कि किसी श्रीलंकाई निर्देशक की फिल्म दुनिया भर में रिलीज हुई है। मैं दुनिया को मेरे लिए खोलने के लिए न्यूटन सिनेमा को धन्यवाद देना चाहता हूं।' न्यूटन सिनेमा के सीईओ एंटो चित्तिलापिल्ली ने फिल्म को लेकर कहा कि ये फिल्म दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आएगी। पहली बार पढ़ते ही मुझे इसकी स्क्रिप्ट से प्यार हो गया। मास्टर निर्देशक प्रसन्ना विथानगे की फिल्म का निर्माण करना और ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों और क्रू के साथ काम करना एक बड़े सम्मान की बात है, जिनके प्रयासों से यह फिल्म सफल हुई।'

विज्ञापन

फिल्म की टीम में ये लोग हैं शामिल

उन्होंने आगे कहा, महामारी के दौरान स्थापित एक युवा प्रोडक्शन स्टूडियो न्यूटन सिनेमा को हमारे चौथे प्रोजेक्ट के रूप में 'पैराडाइज' मिलने पर गर्व है। फिल्म की क्रू टीम में सिनेमैटोग्राफर के रूप में राजीव रवि, सिनेमेटोग्राफर के रूप में श्रीकर प्रसाद, साउंड डिजाइनर के रूप में तापस नायक और और संगीत निर्देशक के. शामिल हैं। 

Mirzapur 3: कब मचेगा भौकाल? 'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट पर गुड्डू भैया ने दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें