कलाकारों में शामिल नहीं होंगी दीपिका
हालांकि, अभी तक न तो दीपिका या प्रोडक्शन के किसी भी व्यक्ति ने पहले सीरीज में उनकी भूमिका की पुष्टि की थी, इसलिए उनके सीरीज से बाहर होने की खबरों पर भी पूरी तरह से मुहर नहीं लगी है। पहले रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरीज में दीपिका के शामिल होने की पुष्टि की गई थी। वहीं, हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका पादुकोण व्यक्तिगत कारणों से इस साल के अंत में थाईलैंड में कलाकारों और क्रू में शामिल नहीं हो सकती हैं, जिस वजह से वे इस सीरीज का हिस्सा नहीं बनेंगी।
Rakul Preet Singh: रकुल ने बचपन में ही ठान लिया था अभिनय की दुनिया में आना, संघर्षों से गुजरकर पूरा किया इरादा
बाफ्टा पुरस्कार में शामिल होंगी दीपिका
वहीं बात करें दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की तो हाल ही में वे 'फाइटर' में नजर आईं, जिसमें ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर जैसे कई कलाकार थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं अब दीपिका एक बार फिर देश का नाम बढ़ाती नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब उन्हें '77वें बाफ्टा पुरस्कार' में बतौर प्रेजेंटेटर बुलाया गया है। दीपिका 18 फरवरी, 2024 को लंदन में होने जा रहे इस पुरस्कार समारोह का हिस्सा बनने जा रही हैं। दीपिका, डेविड बेकहम, दुआ लीपा और केट ब्लैंचेट के साथ '77 वें बाफ्टा' पुरस्कार में मंच साझा करती नजर आएंगी।
Gajra Kottary: मशहूर लेखिका गजरा ने रणवीर के विज्ञापन को बताया सही, बोलीं, टीवी कहानियां वाकई गर्त में जा रहीं