फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fateh: सोनू सूद के जन्मदिन पर प्रशंसकों को मिला बड़ा तोहफा, अभिनेता ने उठाया 'फतेह' की रिलीज डेट से पर्दा

Tue, 30 Jul 2024 03:11 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज अभिनेता सोनू सूद अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है।
विज्ञापन
फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम: @sonu_sood
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज अभिनेता सोनू सूद अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फतेह' की रिलीज की तारीख का खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही सोनू सूद ने 'फतेह' के कई नए पोस्टर भी जारी किए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी 'फतेह'
'फतेह' एक साइबर क्राइम थ्रिलर फिल्म है। सोनू सूद के निर्देशन में बनी यह पहली फिल्म है। यह घोषणा एक नए पोस्टर और सोनू सूद की एक तस्वीर के साथ की गई, जिसने निश्चित रूप से फिल्म के प्रति उत्सुकता को बढ़ा दिया है। यह फिल्म अगले साल धमाल मचाने को तैयार है। 'फतेह' 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए सूद ने लिखा, 'देश की सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म के लिए तैयार रहें।'

सोनू सूद का पोस्ट
जैसे ही सूद ने यह पोस्ट साझा की, उनके प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ ला दी। उन्होंने कहा कि कहानी महत्वपूर्ण है और इस पर सभी का ध्यान जाना चाहिए। शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित 'फतेह' में सोनू सूद अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और जैकलीन फर्नांडीज के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

निर्देशक के तौर पर सोनू सूद की पहली फिल्म
'फतेह' निर्देशक के तौर पर सोनू सूद की पहली फिल्म  है। साइबर अपराध के वास्तविक जीवन के उदाहरणों पर आधारित होगी। जी  स्टूडियोज और शक्ति सागर प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म अपने एक्शन दृश्यों के साथ भारतीय एक्शन फिल्मों को एक पायदान ऊपर ले जाने के लिए तैयार है, जिन्हें हॉलीवुड के शीर्ष तकनीशियनों की देखरेख में डिजाइन और शूट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें