फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farhan Akhtar-Shibani Dandekar: सोमवार को शादी हुई, बुधवार को कपल थेरेपी लेने चले गए थे फरहान अख्तर और शिबानी

Sat, 21 Sep 2024 10:04 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शिबानी दांडेकर ने बताया कि शादी के कुछ ही घंटे बाद वो और फरहान अख्तर कपल थेरेपी लेने गए थे।
 
विज्ञापन
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @shibaniakhtar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री शिबानी दांडेकर ने एक हालिया साक्षात्कार में अपने शादीशुदा जीवन को लेकर कई बातें साझा की हैं। उन्होंने फिल्म निर्देशक, निर्माता और अभिनेता फरहान अख्तर से शादी की है। शिबानी ने बताया कि शादी के बाद उन्होंने और फरहान ने कपल थेरेपी ली थी। दोनों ने 2022 में शादी की थी। इससे पहले उन्होंने तीन साल तक एक-दूजे को डेट किया था।

विज्ञापन


Shah Rukh Khan: गौरी खान से कुछ नहीं छिपाते शाहरुख खान, अपने अफेयर की खबरों पर अभिनेता ने कह दी थी ऐसी बात

शादी के कुछ ही घंटे बाद थेरेपी लेने चले गए थे शिबानी और फरहान
शिबानी दांडेकर ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में बताया कि जब शादी के कुछ ही घंटे बाद वो दोनों थेरेपी लेने पहुंचे थे तो थेरेपिस्ट भी दंग थे। दरअसल, सोमवार को दोनों ने शादी की थी और बुधवार को थेरेपी का अपॉइंटमेंट था। दोनों थेरेपिस्ट के पास गए तो उन्होंने कहा कि 24 घंटे पहले ही शादी हुई है, तुम दोनों यहां क्यों हो?
विज्ञापन
विज्ञापन


Pathaan 2: 'पठान 2' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, शाहरुख की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

थेरेपी लेना जिम जाने जैसा होता है: शिबानी
शिबानी ने कहा कि कपल थेरेपी लेना एक तरह से जिम जाने के जैसा है, क्योंकि इस पर लगातार काम करना होता है। इससे बहस से निपटने में भी मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि कई बार तो ऐसा भी होता था कि दोनों के पास थेरेपी के दौरान कुछ कहने के लिए होता ही नहीं था। वहीं, फरहान अख्तर ने रिया को बताया कि वो अपनी बेटियों शाक्य और अकीरा के लिए काफी दोषी महसूस करते हैं। मालूम हो कि शाक्य और अकीरा, फरहान और उनकी पहली पत्नी अधुना भबानी की संतान हैं।

Box Office Collection Report: पहले दिन नहीं दिखा 'युद्रा' का कमाल, 'स्त्री 2' ने फिर से पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें