फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: पहले दिन अक्षय की सबसे ज्यादा कमाने वालीं फिल्में, 'हाउसफुल 5' को मिला कितना नंबर?

Sat, 07 Jun 2025 05:26 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Housefull 5: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन 23 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। चलिए आपको बताते हैं ओपनिंग डे पर खिलाड़ी कुमार की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन
हाउसफुल 5 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी को फिल्म काफी पसंद आ रही है तो कोई फिल्म देखने के बाद निराश भी लग रहा है। हालांकि फिल्म 'हाउसफुल 5' ने पहले ही दिन 23 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। इसी के साथ ही 'हाउसफुल 5' ने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली अक्षय की फिल्मों की लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है। चलिए आपको बताते हैं अक्षय कुमार टॉप-10 फिल्मों के बारे में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग ली।

विज्ञापन


'हाउसफुल 5' ने कमा लिए 23 करोड़
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुल 23 करोड़ का बिजनेस किया, जिसे अक्षय की फिल्मों के हिसाब से काफी अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है। हालांकि फिल्म बड़े बजट की है और इसमें प्रोड्यूसर्स ने काफी पैसा लगाया है लेकिन वीकेंड पर इसके और अच्छा करने की उम्मीद लगाई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Box Office: बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल 5’ की डीसेंट शुरुआत, ‘ठग लाइफ’ की कमाई दूसरे दिन ही रह गई आधी

विज्ञापन

मिशन मंगल - फोटो : एक्स

'मिशन मंगल' बनी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
अगर बात की जाए अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनिंग डे कमाई करने वाली फिल्मों की, तो साल 2019 में रिलीज हुई 'मिशन मंगल' ने इतिहास रच दिया था। फिल्म ने पहले ही दिन 29.16 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की थी। देश के पहले मंगल मिशन पर आधारित इस फिल्म ने देशभक्ति और विज्ञान के मेल से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा।

'सूर्यवंशी' ने महामारी के बाद भी मचाया था तहलका
कोविड-19 महामारी के बाद दर्शकों को एक बार फिर थिएटर तक लाने का काम किया रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' ने। 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय ने पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी। फिल्म ने पहले दिन ही 26.29 करोड़ की कमाई कर यह साबित कर दिया कि थिएटर का जादू खत्म नहीं हुआ है।

'गोल्ड' और 'केसरी' में झलकी देशभक्ति
अक्षय की फिल्मों में अक्सर देशभक्ति की भावना देखने को मिलती है। 2018 में आई 'गोल्ड' और 2019 की 'केसरी' दोनों ने इसी भावना को बखूबी पर्दे पर उतारा। 'गोल्ड' ने पहले दिन 25.25 करोड़ और 'केसरी' ने 21.06 करोड़ की ओपनिंग की। दर्शकों ने इन फिल्मों को दिल से अपनाया।

 

विज्ञापन

हाउसफुल 5 - फोटो : एक्स

'हाउसफुल 5' ने नंबर 4 पर बनाई जगह
अक्षय की हालिया रिलीज फिल्म ने अपनी जगह टॉप 4 में बना ली है। इसने ओपनिंग डे पर 23 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म में अक्षय के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज एक्टर्स भी देखने को मिल रहे हैं।

'सिंह इज ब्लिंग' और '2.0' से दिखा स्टारडम
2015 की कॉमिक एंटरटेनर 'सिंह इज ब्लिंग' ने 20.67 करोड़ की ओपनिंग देकर अक्षय के स्टारडम की झलक दी। वहीं 2018 की साइंस फिक्शन फिल्म '2.0' ने 20.25 करोड़ के साथ दर्शकों को तकनीकी चमत्कार दिखाया।

'गुड न्यूज', 'हाउसफुल 4' और 'स्काईफोर्स' ने भी मारी बाजी
साल 2019 की 'हाउसफुल 4' ने 16.50 करोड़, वहीं 'गुड न्यूज' ने 17.56 करोड़ की ओपनिंग की थी। साल 2025 में आई अक्षय की एक और फिल्म 'स्काईफोर्स' ने 15.30 करोड़ की शुरुआत कर यह दिखा दिया कि उनकी पकड़ अभी भी बरकरार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें