मशहूर गायक राहत फतेह अली खान की दुबई एयरपोर्ट पर हुई गिरफ्तारी की खबर ने सभी को चौंका दिया था। अब इस मामले में खुद राहत फतेह अली खान की ओर से जवाब आ गया है। उन्होंने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है। हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर विमान में चढ़ने से रोका गया और बाद में उन्हें दुबई पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। हालांकि, इस खबर के सामने आते ही सिंगर ने खुद सामने आकर सभी अफवाहों का खारिज कर दिया।
दुबई एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तारी
कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि राहत विभिन्न संगीत कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के लिए दुबई में आए थे। इस दौरान उन्हें दुबई एयरपोर्ट से ही हिरासत में ले लिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहत ने कुछ महीने पहले एक विवाद के बाद अपने मैनेजर अहमद को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद से वह कई मौके पर गायक के खिलाफ कठोर कदम उठाने की बात कर रहे थे, जिसके बाद राहत और अहमद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। गौरतलब है कि एफआईए ने इस साल जनवरी में उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और कर चोरी की जांच शुरू की थी।
AP Dhillon: एपी ढिल्लों के गाने में दिखेगी सलमान-संजय की जोड़ी, खत्म होगा 12 साल का इंतजार
लीक वीडियो में सलमान ने कठोर कदम उठाने की दी थी चेतावनी
इससे पहले फरवरी में सलमान अहमद का एक वीडियो लीक हुआ था, जिसमें वह बॉलीवुड के कुछ मशहूर सितारों के साथ-साथ राहत फतेह अली खान को धमकी देते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में वह इन सितारों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की चेतावनी भी देते दिख रहे थे। कहा जा रहा था कि इन कलाकारों ने अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं किया, जिसके बाद वह इस वीडियो में उन कलाकारों के प्रति नाराजगी और निराशा जाहिर करते दिखे थे। इस दौरान वह इन कलाकारों पर अपमानजनक टिप्पणी करते और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते नजर आए थे।
Vicky Kaushal Interview: उस दिन हम एक छत के नीचे थे, कहां पता था कि हमें किसी दिन एक छत के नीचे एक साथ रहना है
इन भारतीय गायकों का हुआ था जिक्र
इस वीडियो में राहत फतेह अली खान के अलावा कुमार सानू, अलका याग्निक, सोनू निगम, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, अरिजीत सिंह, सलीम-सुलेमान, मीका सिंह, आदित्य नारायण और आशा भोसले के नाम का जिक्र हुआ था। सलमान अहमद ने दुबई, ब्रिटेन और अमेरिका सहित अन्य देशों में संगीत कार्यक्रमों के लिए इन कलाकारों का प्रबंधन किया था। राहत फतेह अली खान की गिरफ्तारी की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी कई सुपरहिट गाने गाए हैं।
Ranveer Singh: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह आएंगे नजर, इस दिन से करेंगे शूटिंग की शुरुआत