फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deadpool and Wolverine: वूल्वरिन को पीले और नीले रंग के सूट में देख भावुक हो गई थी टीम, वेंडी जैकबसन का खुलासा

Mon, 22 Jul 2024 05:26 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' में ह्यू जैकमैन एक बार फिर वूल्वरिन के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस बीच वेंडी जैकबसन ने खुलासा करते हुए बताया है कि पहली बार उन्हें पीले और नीले रंग के सूट में देख पूरी टीम भावुक हो गई थी।
विज्ञापन
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : इंस्टाग्राम @ms.wendyjane
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अभिनेता ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड अभिनीत इस फिल्म की भारत में भी काफी चर्चा है। डेडपूल और वूल्वरिन दो ऐसे सुपरहीरो किरदार हैं, जिन्हें दुनियाभर में दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस वजह से इस फिल्म का दुनिया भर में दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल में ही एक और ट्रेलर जारी करते हुए इसके स्पेशल प्रीमियर की घोषणा की गई थी। ये फिल्म कई वूल्वरिन के फैंस के लिए काफी खास होने वाली है। 

विज्ञापन


वेंडी जैकबसन ने साझा कि दिलचस्प वाकया
ह्यू जैकमैन को लंबे समय के बाद दर्शक वूल्वरिन के प्रतिष्ठित सूट में देखने वाले हैं। यह उनके फैंस के लिए काफी भावुक होने वाला है। उन्होंने इस किरदार को पहली बार लगभग 25 साल पहले निभाया था। अब एक बार फिर वह इस अवतार में लौट रहे हैं। इसे लेकर डेडपूल और वूल्वरिन के कार्यकारी निर्माता वेंडी जैकबसन ने एक दिलचस्प वाकया साझा किया है। उन्होंने उस खास पल के बारे में जिक्र किया, जब इस फिल्म के लिए पहली बार ह्यू जैकमैन पीले सूट में नजर आए थे। 
आलिया भट्ट की आगामी सस्पेंस-रोमांस-थ्रिलर से भरपूर फिल्में
विज्ञापन

क्रू के लिए भावुक कर देने वाला था अहसास
उन्होंने कहा कि शूटिंग शुरू होने से पहले कैमरा टेस्टिंग के वक्त दोनों अभिनेताओं को उनके सूट में एक साथ देखना अद्भुत नजारा था। इस दौरान ह्यू का पीले और नीले रंग के ड्रेस में दिखना बेहद भावुक कर देने वाला अहसास था। उन्होंने कहा कि सेट पर मौजूद सभी लोगों की आंखों मे नमी थी, सबके लिए यह बहुत ही खास बात थी। धातु के पंजो वाले इस सुपरहीरो को नब्बे के दशक की एनिमेटेड एक्स-मेन सीरीज में पीले सूट में देखा गया था। इसके बाद साल 2000 की लाइव-एक्शन एक्स-मेन फिल्म में जैकमैन वूल्वरिन के किरदार में काले चमड़े के जंपसूट में नजर आए थे। 
विज्ञापन

Jasmine Bhasin: कॉर्निया डैमेज होने के बाद दर्द में थीं जैस्मिन, अली ने हर मिनट पढ़ी दुआ, दिया हेल्थ अपडेट
शॉन लेवी वूल्वरिन को पीले और नीले रंग के ड्रेस में दिखाना चाहते थे 
निर्देशक शॉन लेवी ने भी जैकमैन की वूल्वरिन को इस प्रतिष्ठित पीले और नीले रंग के कपड़े पहनाने के पीछे की कहानी साझा की थी। उन्होंने बताया था कि इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। उन्होने कहा था कि बाकी दुनिया की तरह उन्होंने भी डेडपूल और वूल्वरिन को एक साथ एक फिल्म में देखने के लिए दशकों इंतजार किया है। उन्हें नहीं पता कि पर्दे पर वह वूल्वरिन को आखिरी बार देखने वाले हैं या नहीं, इसलिए वह यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि वह इस किरदार को पीले और नीले रंग की सूट में देखें और इसे सही तरीके से पेश करें। डेडपूल के किरदार में नजर आने वाले अभिनेता रेयान रेनॉल्ड ने भी कहा कि इस तरह की प्रतिक्रिया क्रू की तरफ से कभी नहीं देखी थी। उन्होंने आगे कहा कि शुरुआती समय में किसी ने भी शूट के बारे में शायद ही कभी बात की थी। उन्होंने कहा कि ऐसे किरदार को सूट में देखना हमेशा खास अनुभव होता है। 
Singham Again: अजय देवगन ने पूरी की 'सिंघम अगेन' की शूटिंग, रोहित शेट्टी ने मनाया भाईचारे के 33 साल का जश्न

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें