'आशिक बनाया आपने' में इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी। साल 2005 में रिलीज ये एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी। अब अभिनेता ने इस ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर बात की है। उन्होंने तनुश्री के भाईचारे वाले कमेंट पर प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें एहसास है कि उनकी फिल्म ने एक पूरी पीढ़ी को किस कदर प्रभावित किया था। इसपर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें नहीं पता निर्देशक ने तनुश्री को निर्देशक ने क्या बताया था।
बीते दिनों फिल्मी ज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में तनुश्री ने फिल्म में इमरान के साथ अपने ऑन-स्क्रीन अंतरंग दृश्यों को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था,"बड़ी और शीर्ष अभिनेत्रियों ने किसिंग, लवमेकिंग सीन किए हैं। उनको कोई कुछ नहीं बोलता, लेकिन मुझसे सबको दिक्कत हो जाती है। मेरा और इमरान का कुछ पर्सनल नहीं था। मेरी और इमरान की केमिस्ट्री भाईचारे जैसी थी।" इसके बाद अभिनेत्री का ये बयान तेजी से वायरल हो गया था।
खतरनाक खलनायक की भूमिका निभाना चाहती हैं सुमोना
बात करें इमरान के वर्क फ्रंट की तो वह इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'शो टाइम' को लेकर चर्चा में हैं। 'शो टाइम' के सभी एपिसोड 12 जुलाई से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे हैं। इस सीरीज को सुमित रॉय द्वारा बनाया गया है। मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने इसे निर्देशित किया है। इसमें इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन, विशाल वशिष्ठ, नीरज माधव और विजय राज प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
बालों में लाल गुलाब, सफेद साड़ी और छतरी लिए तापसी का दिखा विंटेज लुक