फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emraan Hashmi: राजकुमार की प्लास्टिक सर्जरी की अफवाह पर इमरान की प्रतिक्रिया, कहा हर कोई पोस्टर बॉय बनना चाहता

Tue, 30 Jul 2024 01:33 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इमरान ने कहा, 'हर कोई पोस्टर बॉय या गर्ल की तरह दिखना चाहता है। खूबसूरती की यही पहचान बन गई है, है न? आप खुद को उसी के अनुसार ढालना चाहते हैं। क्योंकि यही वो चीज है, जिसे प्यार मिलता है और आप अपने बारे में अच्छा महसूस करते हैं।'
विज्ञापन
इमरान हाशमी और राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने हाल ही में राजकुमार राव की प्लास्टिक सर्जरी की अफवाह पर प्रतिक्रिया दी है। राजकुमार राव ने भी लंबे समय बाद इन अटकलों को खारिज कर दिया। हाल ही में एक चैट शो में इमरान से सवाल किया गया कि स्टार्स प्लास्टिक सर्जरी क्यों करवाते हैं। इसपर अभिनेता ने उन लोगों का नाम पूछा, जिन्होंने सर्जरी करवाई है। ऐसे में होस्ट ने राजकुमार राव का नाम लिया। राजकुमार का नाम सुनते ही इमरान ने हंसते हुए कहा, 'हां' और फिर चेहरा ढक लिया। 

विज्ञापन

'हर कोई पोस्टर बॉय दिखना चाहता'

इमरान हाशमी ने बातचीत के दौरान कहा, 'यह एक सच्चाई है। मेरा मतलब है, कॉस्मेटिक बिजनेस। केवल इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि यह एक ऐसी चीज है, जिसकी मार्केटिंग उन्होंने बहुत अच्छे से की है। हर कोई पोस्टर बॉय या गर्ल की तरह दिखना चाहता है। खूबसूरती की यही पहचान बन गई है, है न? आप खुद को उसी के अनुसार ढालना चाहते हैं। क्योंकि यही वो चीज है, जिसे प्यार मिलता है और आप अपने बारे में अच्छा महसूस करते हैं। कॉस्मेटिक सर्जरी की बात करें तो, अगर आप सोच रहे हैं तो मैंने कोई सर्जरी नहीं करवाई है।' 

Sonam Kapoor: सोनम ने पति आनंद को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, कहा- वायु और मैं बहुत भाग्यशाली हैं

विज्ञापन

राजकुमार राव ने तस्वीर को बताया नकली

इस साल की शुरुआत में राजकुमार राव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में उनकी ठोड़ी लंबी दिखाई दे रही थी। इस तस्वीर पर नेटिजन्स को यह सोचने पर मजबूर कर दिया था कि क्या राजकुमार ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। हालांकि, राजकुमार राव ने वायरल तस्वीर को नकली बताते हुए ये स्पष्ट किया कि उन्होंने सर्जरी नहीं करवाई है।

विज्ञापन

राजकुमार ने नहीं करवाई सर्जरी 

अभिनेता ने कहा था, 'अगर आपने वह तस्वीर देखी है, तो वह मेरी तरह बिल्कुल भी नहीं दिखती। यह वाकई मजेदार था, क्योंकि यह मैं नहीं हूं। मुझे लगता है कि किसी ने शरारत की है। यह छेड़छाड़ करके बनाई गई तस्वीर है। लोग प्लास्टिक सर्जरी जैसे बड़े-बड़े शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। मगर मैंने कभी सर्जरी नहीं करवाई।' 

Vikrant Massey: फिर से जादू बिखेरने वाले हैं संतोष और विक्रांत मैसी, जल्द करते दिखेंगे 'आंखों की गुस्ताखियां'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें