फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: क्या 'इमरजेंसी' पर चली सेंसर की कैंची से नाराज हैं कंगना रनौत? क्रिप्टिक पोस्ट में छलका दर्द

Fri, 11 Oct 2024 04:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रनौत सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। आज गुरुवार को उन्होंने एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने इशारों-इशारों में महिला केंद्रित फिल्मों पर गहरी बात लिखी है।
 
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इरमजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म को सितंबर के महीने में रिलीज हो जाना था, लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिल पाने के चलते रिलीज नहीं हो सकी। सेंसर बोर्ड ने इसमें कुछ कट के सुझाव दिए, जिन पर निर्माता राजी हो गए। फिलहाल सभी को 'इमरजेंसी' की नई रिलीज डेट का इंतजार है। मगर, इस बीच कंगना ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है।

विज्ञापन


किस तरफ से कंगना का इशारा?
कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वे न सिर्फ अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें साझा करती हैं, बल्कि प्रोफेशनल बातें भी खूब साझा करती हैं। आज कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट लिखा है। कंगना रनौत ने लिखा है, 'जब आप महिला केंद्रित फिल्मों को नष्ट करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि वे काम न करें, तो वे काम नहीं करतीं, तब भी जब आप उन्हें बनाते हैं। इसे फिर से पढ़ें। धन्यवाद'।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सेंसर ने दिया था कुछ सीन हटाने का सुझाव
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' से कुछ सीन हटाए जाने का सुझाव दिया था और कहा था कि इसके बाद ही फिल्म को सर्टिफिकेट जारी किया जा सकता है। कंगना रनौत भी बदलाव करने को तैयार हो गईं। अब किसी भी वक्त फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो सकता है। 
Jigra Review: ‘द नेक्स्ट थ्री डेज’ का हिंदी में एक और अनूदित संस्करण, दिव्या खोसला से इक्कीस साबित हुईं आलिया

कंगना ने किया है फिल्म का निर्देशन
कंगना रनौत इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार अदा करती नजर आएंगी। इसके अलावा इस फिल्म में निर्देशन की कमान भी उन्होंने खुद संभाली है। कंगना के अलावा फिल्म में श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और अनुपम खेर जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। कंगना ने फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिखी हैं। फिल्म को जी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। 
Nobuyo Oyama: 'डोरेमोन' को आवाज देने वाली अभिनेत्री नोबुयो ओयामा का निधन, 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें