फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav: जानी-दुश्मन बनें जिगरी दोस्त, एल्विश और मैक्सटर्न हुई सुलह, फोटो साझा कर बोले- भाईचारा ऑन टॉप

Sun, 10 Mar 2024 09:44 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


दो दिन पहले जहां एल्विश और मैक्सटर्न एक-दूसरे पर आरोपों की झड़ी लगाते नहीं थक रहे थे, वहीं आज एल्विश ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट हैंडल से मैक्सटर्न के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'भाई-चारा ऑन टॉप'।
विज्ञापन
एल्विश यादव मैक्सटर्न - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों यूट्यूबर एल्विश यादव गलत कारणों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों उनपर यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न ने मार-पीट का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं सागर ने एल्विश के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाया था। साथ ही साथ उन्होंने यहां तक कह दिया था कि एल्विश उन्हें जान से मारने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब दोनों के बीच मामला सुलझ गया है। एल्विश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक तस्वीर को साझा करते हुए इस बात का खुलासा किया है। 
विज्ञापन


दुश्मन बने दोस्त 
दो दिन पहले जहां एल्विश और मैक्सटर्न एक-दूसरे पर आरोपों की झड़ी लगाते नहीं थक रहे थे, वहीं आज एल्विश ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट हैंडल से मैक्सटर्न के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'भाई-चारा ऑन टॉप'। सोशल मीडिया पर दोनों की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर असली मामला क्या है। 

वीकएंड पर चमकी 'लापता लेडीज', 10वें दिन हुई इतनी कमाई
विज्ञापन


एल्विश ने मांगी थी माफी 
'बिग बॉस' फेम एल्विश यादव ने मैक्सटर्न पर पहले आरोप लगाया था कि मैक्सटर्न ने उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किया इसलिए उन्हें गुस्सा आ गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा करके मैक्सटर्न से माफी भी मांग लाया था। उन्होंने वीडियो में कहा, 'जो मार पिटाई मैंने की है उसके लिए मैं माफी मांगना चाहता हूं...ज्यादा मार दिया, इतना नहीं करना चाहिए था।' 
विज्ञापन


बिकिनी पहन बलखाईं सोनाली सहगल, देखें तस्वीरें

मैक्सटर्न ने लगाए थे आरोप 
मैक्सटर्न ने एल्विश यादव पर आरोप लगाया था कि वे उन्हें जान से मारने की कोशिश कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एल्विश के खिलाफ उन्होंने आईपीसी की धारा 147, 149, 323 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें