शाहरुख सिर्फ भारत में ही नहीं,बल्कि पूरी दुनिया में एक जाना माना चेहरा हैं। हाल में ही में उनका जिक्र 'इंटरव्यू विद द वैम्पायर सीजन 2' में किया गया है। इसके बाद से उनके फैंस सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
शाहरुख खान हिंदी सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने दशकों लंबे करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। शाहरुख सिर्फ भारत में ही सुपरस्टार नहीं हैं, बल्कि पूरी दुनिया में उन्हें प्रसिद्धी हासिल है। विदेशों में भी उनके फैंस की लंबी कतार है। एक बार फिर से शाहरुख के फैंस काफी खुश हैं। दरअसल, 'इंटरव्यू विद द वैम्पायर सीज़न 2' की एक क्लिप इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें शाहरुख के नाम का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
Varun Dhawan: आखिर क्यों वरुण ने फैंस को याद दिलाई आज की तारीख? वजह जान नहीं रोक पाएंगे हंसी एरिक बोगोसियन ने किया जिक्र
शाहरुख के फैंस के लिए ये पल बेहद खुशनुमा है। उनके चहेते अभिनेता का नाम 'इंटरव्यू विद द वैम्पायर सीजन 2' में सुनने को मिला है। वायरल हो रही क्लिप में एरिक बोगोसियन,जो डेनियल मोलॉय नाम का किरदार निभा रहे हैं। वह एक सीन में मजाक करते हुए शाहरुख के नाम का जिक्र करते हैं।शाहरुख का नाम लेते हुए वह कहते हैं, मुझे माफ करना, यह काफी अजीब है। उन्होंने तुम्हें कहां भेज दिया था, जब शाहरुख खान यहां तुम्हारा किरदार अदा कर रहे थे?
फैंस दे रहे प्रतिक्रियाएं
सीरीज में शाहरुख का नाम सुनकर उनके फैंस काफी खुश हैं। इसको लेकर उनके फैंस इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस क्लिप को शाहरुख की विश्वस्तरीय पहचान का हवाला देकर खूब साझा कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा,'किंग खान सिर्फ बॉलीवुड के नहीं दुनिया के सुपरस्टार हैं'। वहीं एक और फैन ने लिखा,'किंग तो एक ही है, एसआरके'। एक और फैन ने लिखा, 'शाहरुख वाली लाइन इतनी जबरदस्त थी कि अरमैंड भी हंसने पर मजबूर हो गए'।
Kiara Advani: कियारा आडवाणी की तीसरी तेलुगु फिल्म की शूटिंग आगे खिसकी, राम चरण के साथ बनी जोड़ी में नया अड़ंगा 'किंग' में आएंगे नजर
बात करें शाहरुख के वर्क फ्रंट की तो उनकी नवीनतम फिल्म 'डंकी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद वह आगामी फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। 'किंग' को निर्देशक सुजॉय घोष निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में शाहरुख एक बार फिर डॉन के किरदार में नजर आने वाले हैं।
Megalopolis: 'मेगालोपोलिस' से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, रिलीज के लिए इन कंपनियों के साथ हुआ सौदा