फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkumar Hirani: मतदाओं का जागरूक करने के लिए राजू हिरानी ने किया शॉर्ट फिल्म का निर्माण, ये सितारे आए नजर

Sat, 27 Jan 2024 08:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस शॉर्ट फिल्म का उद्देश्य नागरिकों को अपने वोटों के महत्व को पहचानने के लिए प्रेरित करना है। इस वीडियो में रवीना टंडन कहती नजर आ रही हैं,  "सबसे महत्वपूर्ण काम मतदान है। आइए देश का समर्थन करें, आइए देश के लिए मतदान करें।"
विज्ञापन
राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने मतदान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए फिल्मकार राजकुमार हिरानी के मिलकर एक शॉर्ट फिल्म बनाई है। "माई वोट माई ड्यूटी" शीर्षक वाली इस फिल्म को सचिन तेंदुलकर के साथ अभिनेता राजकुमार राव, अमिताभ बच्चन, आर माधवन, रवीना टंडन, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, अरशद वारसी, भूमि पेडनेकर और मोना सिंह के वीडियो संदेशों से संकलित किया गया है। .

विज्ञापन

Amitabh Bachchan: 'समाज ने हमेशा कुछ अच्छा ही सीखा है', सिनेमा को अनैतिकता से जोड़ने वालों पर भड़के बिग बी

हिरानी ने चुनाव आयोग के साथ बनाई शॉर्ट फिल्म
इस शॉर्ट फिल्म का निर्माण हिरानी ने किया है। चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर साझा किया था। इसका निर्देशन संजीव किशनचंदानी ने किया है। चुनाव आयोग के ट्वीट में लिखा है, "एक लघु फिल्म 'माई वोट माई ड्यूटी' का निर्माण ईसीआई ने राजकुमार हिरानी के सहयोग से किया है। 'एक वोट का मूल्य' विषय पर कई प्रसिद्ध हस्तियों को शामिल करते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इसे जारी किया गया।''
Nawazuddin Siddiqui: काम न मिलने पर दर दर की ठोकरें नहीं खाएंगे नवाज, बोले- सड़कों और ट्रेनों में करूंगा अभिनय
विज्ञापन

सितारों ने की खास अपील
इस शॉर्ट फिल्म का उद्देश्य नागरिकों को अपने वोटों के महत्व को पहचानने के लिए प्रेरित करना है। इस वीडियो में रवीना टंडन कहती नजर आ रही हैं,  "सबसे महत्वपूर्ण काम मतदान है। आइए देश का समर्थन करें, आइए देश के लिए मतदान करें।" तेंदुलकर ने कहा, "चुनाव का दिन कोई छुट्टी का दिन नहीं है। यह कर्तव्य का दिन है।" विक्की कौशल ने नागरिकों से मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने का आग्रह किया। इसके बाद मशहूर हस्तियों ने लोगों से आग्रह किया कि वे अपना कर्तव्य निभाएं क्योंकि लोकतंत्र में मतदान को गौरव का प्रतीक माना जाता है।
Bobby Deol: बॉबी देओल को सेल्फी लेने के दौरान महिला ने किया किस, शर्म से लाल हुए अभिनेता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें