आधिकारिक आदेश का इंतजार है
एएनआई को दिए एक बयान में शिबाशीष ने कहा 'ट्रंप का यह फैसला उन फिल्मों के लिए है जिनका प्रोडक्शन अमेरिका के बाहर हो रहा है। हम तब तक इंतजार करेंगे जब तक हमें कोई आधिकारिक आदेश नहीं मिल जाता। इस वक्त ट्रंप का ध्यान हॉलीवुड प्रोडक्शन को अमेरिका में वापस लाने पर है, जो कनाडा, स्पेन और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में चला गया है।'
यह खबर भी पढ़ें: Donald Trump Tariff: डोनाल्ड ट्रंप के 100 प्रतिशत टैरिफ फैसले से साउथ फिल्मों को होगा नुकसान ! जानिए कैसे
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
नौकरियों की रक्षा करना चाहते हैं ट्रंप
शिबाशीष का कहना है कि अमेरिका में रिलीज होने वाली विदेशी भाषा की फिल्मों को ट्रम्प द्वारा फिल्मों पर लगाए गए टैरिफ से कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने ट्रंप के फैसले पर कहा 'उनका इरादा स्थानीय नौकरियों और निवेश की रक्षा करना है। हो सकता है कि उन्हें अमेरिका में रिलीज होने वाली विदेशी भाषा की फिल्मों की कोई परवाह न हो।'