फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Simpsons Sequel: 20 साल बाद थिएटर्स में आएगी ‘द सिम्पसंस’ पार्ट 2, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Tue, 30 Sep 2025 12:53 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Simpsons Sequel Updates: बहुचर्चित कार्टून सीरीज पर आधारित फिल्म ‘द सिम्पसंस’ का दूसरा भाग 20 साल बाद आने वाला है। इसकी घोषणा निर्माताओं ने कर दी है। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन
द सिम्पसंस - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्टूनिस्ट मैट ग्रोएनिंग द्वारा निर्मित 'द सिम्पसंस' सीरीज 1989 में शुरू हुआ था। फिर इसी पर आधारित साल 2007 में एक फिल्म बनी। अब फिल्म निर्माताओं ने करीब 20 साल बाद फिल्म के दूसरे भाग की घोषणा करते हुए उसके रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है।  चलिए जानते हैं आखिर कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म। 

पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

विज्ञापन

'द सिम्पसंस' फिल्म मेकर्स ने डिज्नी द्वारा संयुक्त रूप से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें फिल्म के किरदार होमर सिम्पसन को एक गुलाबी डोनट खाते हुए दिखाया गया है, जिस पर स्प्रिंकल्स लगे हैं। साथ ही उसपर अंक 2 लिखा है। इसके अलावा पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘होमर दोबारा खाने के लिए वापस आ रहा है। इस फिल्म का नया भाग 23 जुलाई, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।




फिल्म के पहले भाग के बारे में
'द सिम्पसंस' का पहला भाग साल 2007 में रिलीज हुआ था, जिसका निर्देशन डेविड सिल्वरमैन ने किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली थी। इस फिल्म ने दुनिया भर में 536.4 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।

विज्ञापन

किस पर आधारित है फिल्म की कहानी?
‘द सिम्पसंस’ मैट ग्रोएनिंग द्वारा निर्मित है। यह फिल्म काल्पनिक शहर स्प्रिंगफील्ड में रहने वाले पिता होमर, मां मार्गे और उनके तीन बच्चों बार्ट, लिसा और मैगी सहित मुख्य परिवार के जीवन पर आधारित है। साथ ही आपको बताते चलें कि यह एक कार्टून फिल्म है। 

यह खबर भी पढ़ें: Urvashi Rautela: ईडी के सामने तलब हुईं उर्वशी रौतेला, अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़ा है मामला


'द सिम्पसंस' पर बनी है सबसी लंबी सीरीज
'द सिम्पसंस' एक एनिमेटेड सिटकॉम है, जो अमेरिकी टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाली सीरीज है। इसके अब तक 38 सीजन आ चुके हैं, जिसका प्रसारण 1989 से हो रहा है। यह शो अपने 40वें सीजन के लिए तैयार है, जिसका प्रीमियर 2028 में होना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें