एक्शन वेब सीरीज 'स्टार वार्स: द एकोलाइट' में अमांडला स्टेनबर्ग और ली जंग-जे के अलावा मैनी जैसिंटो, डैफने कीन, चार्ली बार्नेट, जोडी टर्नर-स्मिथ, डीन-चार्ल्स चैपमैन जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं।
साल 2024 की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'स्टार वार्स: द एकोलाइट' का आज धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है। एक्शन और रोमांचक सीरीज के शौकीन दर्शकों में इस सीरीज के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं मेकर्स ने सीरीज के ट्रेलर रिलीज के साथ 'स्टार वार्स: द एकोलाइट' की स्ट्रीमिंग डेट का भी खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं कि आप कब और कहां इस दिलचस्प वेब सीरीज को देख पाएंगे।
विज्ञापन
'स्टार वार्स: द एकोलाइट' का रोमांच
'स्टार वार्स: द एकोलाइट' के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सीरीज कितनी धांसू होने वाली है। ट्रेलर की शुरुआत एक गुरुकुल से होती है जहां एक जेडी मास्टर बच्चों को जीवन से जुड़े कुछ गूढ़ मंत्र बता रहे होते हैं। जेडी मास्टर कहते हैं, 'आंखें धोखा दे सकती हैं उन पर कभी यकीन मत करना। अपनी आंखें बंद रखो और बताओ तुम्हें क्या दिख रहा है।'
अमांडला स्टेनबर्ग और ली जंग-जे दिखाएंगे जलवा
एक्शन वेब सीरीज 'स्टार वार्स: द एकोलाइट' में अमांडला स्टेनबर्ग और ली जंग-जे के अलावा मैनी जैसिंटो, डैफने कीन, चार्ली बार्नेट, जोडी टर्नर-स्मिथ, डीन-चार्ल्स चैपमैन जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं। वहीं इस वेब सीरीज का निर्माण लेस्ली हेडलैंड ने किया है। 'स्टार वार्स: द एकोलाइट' के कार्यकारी निर्माता कैथलीन कैनेडी, साइमन इमानुएल, जेफ एफ किंग और जेसन मिकलिफ हैं। दर्शक इस सीरीज के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कब होगी रिलीज 'स्टार वार्स: द एकोलाइट'
लुकास फिल्म की नई वेब सीरीज 'स्टार वार्स: द एकोलाइट' के ट्रेलर को देखर 'स्टार वार्स' के फैन का उत्साह दोगुना हो गया है। सीरीज के निर्माताओं ने ट्रेलर रिलीज के साथ इस बात का भी खुलासा किया है कि 'स्टार वार्स: द एकोलाइट' को दर्शक 5 जून 2024 को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर देख पाएंगे।