फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anees Bazmee: पैर में फ्रैक्चर के साथ अनीस बज्मी ने की 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग, बैठे-बैठे ही किया फिल्म का नि

Sun, 06 Oct 2024 10:30 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' के निर्देशक अनीस बज्मी ने कहा है कि उन्होंने पैर में फ्रैक्चर और सर्जरी के साथ फिल्म की शूटिंग की है। फिल्म का बड़ा हिस्सा उन्होंने बैठे-बैठे ही निर्देशित किया ताकि फिल्म तय समय पर रिलीज हो सके।
विज्ञापन
अनीस बज्मी और कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक अनीस बज्मी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन की ये बहुप्रतीक्षित फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच अनीस ने फिल्म की शूटिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि पैर में गंभीर चोट के साथ उन्होंने फिल्म की शूटिंग की है। 

विज्ञापन


अनीस बज्मी ने पैर में फ्रैक्चर और सर्जरी के साथ की 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग 
टीओआई के साथ एक इंटरव्यू में अनीस ने साझा किया कि उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था और इसकी सर्जरी के बाद भी उन्होंने 'भूल भुलैया 3' का निर्देशन जारी रखा। उन्होंने इस दौरान मजाकिया अंदाज में कहा, "कोई कह सकता है कि मैंने एक पैर पर बैठकर फिल्म की शूटिंग की।" निर्देशक ने बताया कि चोट फिल्म की शूटिंग शुरू होने से सिर्फ एक हफ्ते या दस दिन पहले लगी थी। डॉक्टरों ने उन्हें 4 से 6 महीने तक आराम करने की सलाह दी थी, इसके बावजूद बज्मी ने पहले से घोषित दिवाली रिलीज की तारीख तक फिल्म की शूटिंग पूरी करने के लिए निर्धारित समय से शूटिंग जारी रखने का फैसला किया। 
Celestina & Lawrence: ऑल वी इमेजिन एज लाइट से भिड़ेगी विक्रम की फिल्म, ब्राजील के प्रतिष्ठित फेस्टिवल में चयन
विज्ञापन

फिल्म का बड़ा हिस्सा बैठे-बैठे ही किया निर्देशित 
'भूल भुलैया 3' निर्देशक ने आगे बताया, "अगर मैं शूटिंग में देरी करता, तो हम रिलीज की तारीख से चूक जाते।" उनका मानना था कि घर पर आराम करने की तुलना में फिल्म पर काम करना उनकी स्वस्थ्य होने में ज्यादा मददगार होगा। निर्देशक ने बताया कि उन्होंने फिल्म का एक बड़ा हिस्सा बैठे-बैठे ही निर्देशित किया। अनीस ने कहा, "मुझे यह भी लगा कि अगर मैं घर पर रहा, तो मैं जल्दी ठीक नहीं हो पाऊंगा। शूटिंग शुरू करने के मेरे फैसले से सभी चौंक गए थे। मैं बहुत दर्द में था, लेकिन हमने हिम्मत जुटाई और मैंने अपनी कुर्सी पर बैठे-बैठे ही आधी से ज्यादा फिल्म पूरी कर ली।"
विज्ञापन

Nia Sharma: 'बिग बॉस' में हिस्सा न लेने के लिए फैन ने की निया से माफी की मांग, अभिनेत्री ने दिया दिलचस्प जवाब
'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' में होगा टकराव
अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित 'भूल भुलैया 3' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कार्तिक आर्यन अपने रूह बाबा के किरदार में वापसी करेंगे। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से विद्या बालन भी फ्रैंचाइजी में वापसी कर रही हैं। उन्होंने 2007 की ब्लॉकबस्टर और इस फ्रेंचाइजी की पहली किस्त 'भूल भुलैया' में मंजुलिका की यादगार भूमिका निभाई थी। फिल्म में कार्तिक और विद्या बालन के अलाना तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित, विजय राज, राजपाल यादव आदि कलाकार नजर आएंगे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की 'सिंघम अगेन' से टकराएगी, जिसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह आदि कई सितारे नजर आने वाले हैं। 
Stree 2 Box Office Collection Day 53: 'स्त्री 2' ने 53वें दिन भी बटोरे दर्शक, जानें आठवें रविवार का कारोबार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें