फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakshya-Raghav: शाहरुख खान के साथ काम करने वाले हैं राघव जुयाल और लक्ष्य? अभिनेता की इस बात से मिला इशारा

Sun, 07 Jul 2024 04:50 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान को लेकर दीवानगी देश-विदेश में फैली हुई है। इसके अलावा वह हर नए भारतीय कलाकारों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैं। हाल में ही 'किल' में नजर आए लक्ष्य और राघव ने उन्हें लेकर अपनी दीवानगी जाहिर की है। 
विज्ञापन
शाहरुख खान-लक्ष्य- राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान भारतीय सिनेमा के बड़े सुपरस्टार हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी है। उन्हें भारतीय सिनेमा का एक ब्रांड एम्बैसडर कहा जाए, तो यह कतई अतिश्योक्ति नहीं होगी। वह इस फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय सितारों में से हैं, जो लगातार युवा पीढ़ी के साथ कदमताल करते और उन्हें प्रेरित करते रहते हैं। हाल में ही रिलीज हुई अपनी फिल्म 'किल' के काफी सराहे जा रहे कलाकार लक्ष्य और राघव जुयाल ने उनकी तारीफ की है। शाहरुख की तारीफ करते हुए उन्होंने भविष्य में साथ काम करने की संभावनाओं पर भी इशारा किया।

विज्ञापन

 
शाहरुख के साथ मस्ती करते थे राघव-लक्ष्य 
लक्ष्य और राघव जुयाल की हालिया रिलीज फिल्म 'किल' को काफी सराहना मिल रही है। इस फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा हिंसक फिल्म बताया जा रहा है। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान लक्ष्य ने 'किंग' अभिनेता को लेकर अपनी दीवानगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनके लिए शाहरुख खान सब कुछ हैं। इस दौरान, जब उनसे पूछा गया कि क्या वो दोनों उनसे मिले है, तो इसका जवाब देते हुए लक्ष्य ने कहा कि वो उनके साथ मस्ती करते थे। हालांकि, दोनों ने पूरी तरह से खुलकर इस पर बात नहीं की। 
प्राइवेट पार्टियों में परफॉर्म करने के लिए करोड़ों चार्ज करते हैं ये बॉलीवुड अभिनेता
विज्ञापन

राघव के बयान से मिला इशारा
शाहरुख की तारीफ करते हुए लक्ष्य ने उन्हें एक संस्थान बताया। उन्होंने कहा, "वो एक आदमी नहीं है, वो अपने आप में एक संस्थान है, वो एक जादू हैं। उनको देखकर ऐसा लगता है कि इनका दस प्रतिशत भी बन जाऊं, तो जिंदगी में सफल हो जाऊंगा। लक्ष्य के अलावा राघव ने भी बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ अपने अनुभवों पर बात की। उन्होंने कहा कि शाहरुख, अगर कमरे में सैकड़ो लोग भी हों, तब भी हर व्यक्ति को खास महसूस कराते हैं। उनके इस व्यक्तित्व ने राघव को उनका मुरीद बना दिया है। राघव ने आगे कहा कि जब भी वह उनसे मिलते हैं, तो वह काफी सम्मानित तरीके से पेश आते हैं। इस बीच राघव ने कहा कि उन्होंने साथ में काम किया है, तभी लक्ष्य ने उन्हें रोक दिया ।
विज्ञापन

जब फिल्म में कार रेस करते दिखे ये अभिनेता
भविष्य में साथ काम करने वाले हैं राघव-लक्ष्य ?
राघव ने कहा, "हमने साथ मिलकर काम किया है। हालांकि, राघव इससे आगे कुछ बोलते उससे पहले लक्ष्य ने उन्हें रोक दिया और कहा कि वे इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकते। उन्हें इसकी अनुमति नहीं है। इसमें आगे जोड़ते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि इससे वो मुसीबत में पड़ सकते हैं। हालांकि, इससे सोशल मीडिया पर लोग ये अटकलें लगा रहे हैं कि दोनों कलाकार भविष्य में शाहरुख के साथ नजर आने वाले हैं। .क्योंकि इसकी अनुमति नहीं है और मजाक में उन्होंने कहा कि वे मुसीबत में पड़ सकते हैं। बताते चलें कि फिल्म 'किल' को निखिल नागेश भट्ट ने निर्देशित किया है। इसका निर्माण करण जौहर और अपूर्व मेहता ने धर्मा प्रोडक्शंस तथा गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने सिख्या एंटरटेनमेंट के तहत किया है।
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत ने मनाई शादी की नौवीं सालगिरह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें