टीकू तलसानिया ने काम ना मिलने के अपने पुराने बयान पर खुलकर बोला है। उन्होंने अपने पुराने बयान में कहा था कि वो बेरोजगार हैं, अब अभिनेता ने इस पर अपना स्पष्टीकरण दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
टीकू तलसानिया बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। वह कॉमेडी फिल्मों में अपनी भूमिका के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने दर्जनों फिल्मों में कॉमेडी रोल किए हैं, लेकिन साल 1993 में ‘वक्त हमारा है’ में एक गंभीर भूमिका निभाकर अपनी पहचान बदल डाली। इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की ‘देवदास’ में नजर आएं। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2023 में उन्होंने अपने काम को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि ‘वो बेरोजगार हैं।’ अब उस विषय पर उन्होंने खुलकर बात की है। आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा?
विज्ञापन
अभिनेता को नहीं मिल रहा था अच्छा काम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक साक्षात्कार के दौरान जब उनसे उनकी बेरोजगार वाली टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा, ‘बेरोजगार से मेरा मतलब था कि मुझे अच्छा काम नहीं मिल रहा है।’ उन्होंने आगे कहा कि वह किस तरह की भूमिकाएं निभाना चाहते हैं? उन्होंने कहा, ‘मैं कुछ दिलचस्प, कुछ नया और कुछ ऐसा चाहता हूं जो मैंने पहले कभी नहीं किया हो, जैसे कि खलनायक का किरदार।’
सरफिरा-बड़े मियां छोटे मियां के बाद अक्षय की इन फिल्मों से उम्मीदें
विज्ञापन
मनपसंद काम ना मिलने का बताई वजह
जब उनसे पूछा गया कि उन्हें उस तरह के काम क्यों नहीं मिल रहें, जैसा वह चाहते हैं? तो उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता, लोग मुझे उस तरह से कास्ट नहीं कर रहे हैं। शायद उन्हें लगता है कि मैं एक बहुत ही मासूम बच्चा हूं, वो सोचते हैं यार इसे विलेन बना के क्या करेंगे ऐसा भी हो सकता है।
अलग-अलग तरह का किरदार निभाना चाहते हैं टीकू
अभिनेता ने कुछ खास तरह की भूमिकाओं के लिए अभिनेताओं को स्टीरियोटाइप किए जाने के बारे में भी अपने विचार साझा किए। अभिनेता के अनुसार चीजें बदल गई हैं। उन्होंने कहा, ‘इसलिए मैं चाहता हूं कि संजय लीला भंसाली आएं और मुझे इस तरह की भूमिका लेने के लिए कहें या मैं चाहता हूं कि कोई आए और मुझे 20-30 किलो वजन कम करने के लिए कहे और मैं आपको यह भूमिका दूंगा। यही मेरी इच्छा है।’
Wesley Snipes: वेस्ली स्नेप्स ने तोड़े कई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, ह्यू जैकमैन को पछाड़ किया यह टैग अपने नाम