फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: दीपिका ने शेयर की सिंघम अगेन के सेट की तस्वीरें, ढेरों बधाइयों के साथ फैंस भेज रहे हैं तोहफे

Thu, 02 May 2024 02:39 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिंघम अगेन के सेट की कुछ लाजवाब तस्वीरें शेयर की हैं। लेडी सिंघम को उनके फैंस ढेरों बधाइयों के साथ लगातार तोहफे भी भेज रहे हैं।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोडी सिंघम उर्फ दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड के उस बुलंद मुकाम पर हैं, जहां हर अभिनेत्री एक दिन पहुंचने का सपना देखती है। दीपिका के लाखों फैंस हैं, जो उन्हें बेहद प्यार करते हैं। यही वजह है कि जब से फैंस को पता चला है कि उनकी पसंदीदा अभिनेत्री मां बनने वाली है और साथ ही वो प्रेगनेंसी के दौरान भी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। अभिनेत्री के फैंस उन्हें इतना चाहते हैं कि वे उन्हें लगातार तोहफे तो भेज ही रहे हैं साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। फिल्म 'सिंघम अगेन' में उनका लेडी सिंघम लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
विज्ञापन


दीपिका ने सेट से शेयर की तस्वीरें
यह सभी जानते हैं कि दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। मां बनने से पहले दीपिका अपने सभी अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा कर लेना चाहती हैं, क्योंकि वह बच्चे के पैदा होने के बाद फिल्मों से एक छोटा ब्रेक लेंगी। इस साल सितंबर में दीपिका मां बन जाएंगी। इसलिए वह लगातार निर्देशक रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग पूरी कर रही हैं। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्य की यह तीसरी इंस्टालमेंट है 'सिंघम अगेन'। इस फिल्म में दीपिका के पहले पोस्टर को रोहित शेट्टी ने साझा किया था, जिसके बाद से ही फैंस उन्हें नए अवतार के लिए बधाई दे रहे हैं, तो कुछ फैंस उन्हें मां बनने की शुभकामाओं के साथ तोहफे भेज कर दे रहे हैं। दीपिका का पहला लुक जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फिल्म 'सिंघम अगेन' के इस पहले पोस्टर में दीपिका अभिनेता अजय देवगन के सिंघम का लुक पोज करती आ रही हैं। 
विज्ञापन


दीपिका मैम आपके साथ काम करके...
दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर 'सिंघम अगेन' के सेट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही अभिनेत्री को मिल रहे लगातार सरप्राइज गिफ्ट की भी तस्वीर दीपिका ने साझा की है। एक फोटो में दीपिका दो लड़कियों के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इस फोटो में दीपिका बिना किसी मेकअप के बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इसके साथ ही उन दोनों लड़कियों ने दीपिका को कमेंट में लिखा, ''दीपिका पादुकोण 'द ओनली लेडी सिंघम' आपसे मिलकर बेहद खुशी हो रही है मैम। यह दिन मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे पलों में से एक रहे हैं। मैं बहुत लकी हूं कि मुझे आपके साथ काम करने का मौका मिला। मुझे आज भी वो दिन अच्छे से याद है जब आप मेरी तरफ देखकर मुस्कुराती थीं और जिस तरह से आप मुझे प्रोतसाहित करती थीं। मैं प्रार्थना करती हीं कि हम भविष्य में कई बार मिलते रहें। हमारी ओर से बहुत सारा प्यार। हमेशा और हमेशा के लिए मैम। प्यार और प्यार।''



फैंस भेज रहे हैं लगातार तोहफे
इससे पहले दीपिका ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें लाल, पीले और गुलाबी फूलों के बीच एक नोट लिखा था। इस खूबसूरत नोट पर लिखा है 'हमारी हीरो, लेडी सिंघम के लिए'।
विज्ञापन




इसके साथ ही दीपिका ने अपनी एक स्कैच भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे उनके फैन ने भेजा है।



निर्देशक रोहित शेट्टी ने दीपिका की एक जबरदस्त फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''मेरी हीरो.... रील मैं भी और रीयल लाइफ में भी... लेडी सिंघम।' 'सिंघन अगेन' कॉप यूनिवर्स की तीसरी फिल्म है।

इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा रणवीर सिंह, अजय देवगन, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी
मौनी रॉय- 'डिज्नी प्रिंसेस नहीं, बल्कि अब चुड़ैल हूं मैं'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें