मुंबई में दीपिका ने खरीदा है नया घर
खबरों की मानें तो दीपिका का ये घर सागर रेशम कॉर्पोरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में खरीदा है। इस सोसाइटी में 4 और 5 बीएचके अपार्टमेंट शामिल हैं। दीपिका का फ्लैट 15वीं मंजिल पर है। खबरों की मानें तो इस अपार्टमेंट की कीमत 17.73 करोड़ रुपये है। 1.07 करोड़ रुपये स्टाम्प ड्यूटी भरी है। दीपिका ने 30,000 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन के लिए अदा किए हैं। अपार्टमेंट में कार पार्किंग की भी सुविधा उपलब्ध है।
Rakhi Sawant: राखी सावंत ने घर बेचकर बनाया था 'परदेसिया' का म्यूजिक वीडियो, फराह बोलीं - तू पागल है क्या?
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में किया है बेटी का स्वागत
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को अपनी बेटी का स्वागत किया है। 15 सितंबर को वह अपनी बेटी के साथ अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पहुंच गई हैं। रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से न्यूज शेयर की थी कि उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण नैनी नहीं रखने के अलावा अपनी बिटिया को मीडिया से भी दूर रखेंगी।
Pamela Anderson: पामेला एंडरसन ‘गोल्डन आई पुरस्कार’ से होंगी सम्मानित, 'द लास्ट शोगर्ल' के लिए मिलेगा अवॉर्ड