संघर्ष के दौर में की थी मदद
दीपा मलिक ने बताया कि जब उनके संघर्ष का दौर चल रहा था, लोग उन पर सवाल उठाते थे। वे दूसरों से मदद मांगती थीं और मदद नहीं मिलती थी, तब जॉन अब्राहम ने उनकी एक रिक्वेस्ट पर आकर उनकी किस तरह मदद की थी। दीपा मलिक ने बताया कि संघर्ष के उस दौर में उन्होंने अभिनेता से कहा था कि वे मुंबई आएंगी, क्या वे तब उनकी मोटरसाइकिल रैली को फ्लैग ऑफ करेंगे? एक आवाज पर जॉन आ गए थे।
Amar Ujala Samvad: 51 की उम्र में भी इतने फिट कैसे हैं जॉन? अभिनेता ने खोला राज, दिए शानदार टिप्स