बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू इन दिनों अपने फिल्म 'क्रू' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं, अब उनकी एक पुरानी फिल्म के सीक्वल की तैयारी हो रही है। 24 साल बाद पुरस्कार विजेता फिल्म 'चांदनी बार' का सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म के निर्देशक मोहन आजाद ने सीक्वल की घोषणा की और बताया कि यह अगले साल दिसंबर में रिलीज होगी।
फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार
'चांदनी बार' में अभिनेत्री तब्बू, अतुल कुलकर्णी, अनन्या खरे, राजपाल यादव, मीनाक्षी साहनी और विशाल ठक्कर ने अभिनय किया था। मोहन आजाद 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म के पटकथा और संवाद लेखक थे। वहीं, अब वे 'चांदनी बार 2' में निर्देशक की भूमिका निभाने जा रहे हैं। उन्होंने स्क्रिप्ट लगभग पूरी कर ली है और कास्टिंग को अंतिम रूप देने के बाद साल के मध्य तक प्रोडक्शन शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने सुनाई अपने माता-पिता की संघर्ष गाथा, बोलीं- 'सब जानती हूं, नहीं करूंगी कोई शिकायत'
फिल्म पर क्या बोले मोहन आजाद
फिल्म के बारे में बात करते हुए मोहन आजाद ने कहा, 'इस फिल्म के निर्माता आर. मोहन ने चांदनी बार फिल्म के सीक्वल को लेकर काफी पहले इच्छा जताई थी, जिसकी कहानी को लेकर हम काफी असमंजस थे, लेकिन मुझे खुशी है कि हमने इसकी कहानी लिखी है। यह सीक्वल फिल्म जबर्दस्त तरीके से बनाई गई है और मुझे यकीन है कि आने वाले साल में हम चांदनी बार की उसी सफलता को एक बार फिर से दोहरा पाएंगे।'
Yodha: 'योद्धा' में फ्लाइट के वॉशरूम एक्शन सीन पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का बयान, सिनेमाघरों में खूब बजीं ताली
अगले साल रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के लिए अभी तक किसी अभिनेता से आधिकारिक तौर पर संपर्क नहीं किया गया है। कथित तौर पर पहली फिल्म के कुछ कलाकारों को अगली कड़ी में भूमिकाओं के लिए विचार किया जा सकता है। मधुर भंडारकर की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'चांदनी बार' 2001 में रिलीज हुई थी। वहीं अब इस फिल्म का सीक्वल अगले साल यानी दिसंबर 2025 में रिलीज होगा।
Vicky Kaushal: 'सैम बहादुर' और एनिमल' के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर विक्की ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारी फिल्म मसाला..