फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crakk: 'क्रैक जीतेगा तो जिएगा' का टाइटल ट्रैक रिलीज, लोकल ट्रेन पर खतरनाक स्टंट करते नजर आए विद्युत

Tue, 20 Feb 2024 12:45 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'क्रैक-जीतेगा तो जिएगा' के टाइटल ट्रैक में विद्युत एक लोकल ट्रेन पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस से भरपूर ''क्रैक' फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
क्रैक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विद्युत जामवाल अपनी आगामी फिल्म 'क्रैक-जीतेगा तो जिएगा' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसके बाद दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। वहीं, मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ट्रैक भी लॉन्च कर दिया है। इस गाने में विद्युत एक लोकल ट्रेन पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के टाइटल ट्रैक को भी दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन

 

दर्शकों में रोमांच पैदा कर रहा है 'क्रैक' का टाइटल ट्रैक

'क्रैक' में विद्युत जामवाल जबर्दस्त एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं, जिसकी झलक 'क्रैक' के टाइटल सॉन्ग में देखने को मिल रही है। वहीं, इस गाने के बोल भी दर्शकों में रोमांच पैदा कर रहे हैं, जिसे शेखर अस्तित्व और पैराडॉक्स ने लिखा है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही इसके एक्शन सीन जबर्दस्त चर्चा में हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। जबर्जस्त एक्शन सीक्वेंस से भरपूर यह फिल्म को 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Operation Valentine: सामने आया वरुण-मानुषी की ऑपरेशन वैलेंटाइन का ट्रेलर, देशभक्ति की भावना से भरपूर है फिल्म
 
विज्ञापन

क्रैक के ट्रेलर के दौरान अभिनेता विद्युत जामवाल ने बताया था कि वे अपनी फिल्मों में बिना बॉडी डबल के एक्शन सीन शूट करते हैं। विद्युत ने कहा था,  'जब मैं फिल्मों के एक्शन सीन की शूटिंग के लिए सुबह घर से निकलता हूं तो देखता हूं कि मेरी मां पूजा पर बैठी हैं और जब तक शूटिंग से वापस घर नहीं आ जाता हूं तब तक मां पूजा पर ही बैठी रहती हैं। यहां एक मां का अपने बेटे के प्रति क्रैक है'। गौरतलब है कि फिल्म में मुख्य निभाने के साथ-साथ विद्युत जामवाल इस फिल्म के निर्माता भी हैं। इससे पहले उन्होंने 'आईबी71' का निर्माण किया था। 


Tiger Vs Pathaan: 'टाइगर वर्सेस पठान' को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें