आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित 'क्रैक- जीतेगा तो जिएगा' 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में विद्युत और नोरा के अलावा अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
विद्युत जामवाल और नोरा फतेही स्टारर फिल्म 'क्रैक- जीतेगा तो जिएगा' इस साल की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्मों में से एक है। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही फैंस में इसे लेकर काफी उत्साह है। वहीं, मेकर्स ने सोमवार को फिल्म का पहला गाना 'दिल झूम' रिलीज किया। इस गाने में विद्युत जामवाल और नोरा फतेही की केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है। इस रोमांटिक गाने को बड़े ही खूबसूरती से फिल्माया गया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
अली जफर का है ओरिजनल सॉन्ग
गौरतलब है कि यह गाना मूल रूप से पाकिस्तानी कलाकार अली जफर द्वारा लिखा और कंपोज किया गया है, जिसे तनिष्क बागची ने गुरप्रीत सैनी के साथ रिक्रिएट किया है। 'दिल झूम' गाने को विशाल मिश्रा और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी, इस गाने की धुन मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। वहीं, विद्युत और नोरा की केमिस्ट्री भी गाने में बेहद खूबसूरत लग रही है। Shubhi Sharma: 'ट्रांसजेंडर कलाकारों को भी बॉलीवुड में मिलना चाहिए अवसर', शुभी शर्मा ने की करण जौहर से गुजारिश
23 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित 'क्रैक- जीतेगा तो जिएगा' 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में विद्युत और नोरा के अलावा अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म में एक्टिंग के अलावा विद्युत जामवाल ने अब्बास सैय्यद के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण भी किया है। Hema Malini: अयोध्या में रामभद्राचार्य के अमृत महोत्सव में नृत्य प्रस्तुति देंगी हेमा मालिनी, साझा किया वीडियो