फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coldplay: संगीत में सराबोर होगा मुंबई शहर, भारत में होगा ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले का आयोजन

Thu, 19 Sep 2024 09:43 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत में संगीत प्रेमियों के लिए एक बेहद रोमांचक खुशखबरी है कि अब ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले 2025 में अपना म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स वर्ल्ड टूर भारत में लेकर आ रहे हैं। इस टूर का अगला कार्यक्रम मुंबई में होगा।
 
विज्ञापन
ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले - फोटो : इंस्टाग्राम@coldplayindia.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले 2025 में अपना म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स वर्ल्ड टूर भारत में साल 2025 में लेकर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोल्डप्ले 2022 से दुनिया भर के दर्शकों को आकर्षित कर चुके हैं। इस बार साल 2025 में कोल्डप्ले का मुंबई में एक बहुप्रतीक्षित संगीत कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह शो भारत के मुंबई शहर के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 18 और 19 जनवरी साल 2025 को आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन


कोल्डप्ले ने साझा की जानकारी
कोल्डप्ले इंडिया के आधिकारिक पेज इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा करते हुए लिखा, "यह आधिकारिक है! कोल्डप्ले 2025 में भारत आ रहा है! तैयार हो जाइए, मुंबई शहर जादू और संगीत से जगमगाने वाला है!"
बुकमाई शो पर उपलब्ध हैं शो की टिकट
BookMyShow ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक टीजर वीडियो भी साझा किया है। ताकि कोल्डप्ले के प्रशंसक शो की टिकट अभी से बुक करा सकें। मुंबई में कोल्डप्ले के आगामी कॉन्सर्ट को लेकर संगीत प्रेमियों के बीच काफी उत्साह है। प्रशंसक बैंड के लाइव शो का अनुभव करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। इस शो की टिकट आप 22 सिंतबर 2024 से बुक करा सकते हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "हे भगवान यह हो रहा है", एक और प्रशंसक ने लिखा, 'अब और इंतजार नहीं कर सकता'।
विज्ञापन



पहले भी मुंबई में कर चुके हैं शो
ब्रिटिश रॉक बैंड ने इससे पहले 2016 में मुंबई में आयोजित ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल के दौरान भारत में शो किया था। इस फेस्टिवल में कलाकारों और बैंड की एक अनोखी लाइनअप शामिल थी, जिसमें कोल्डप्ले मुख्य कलाकारों में से एक था। उनके म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर के हिस्से के रूप में मुंबई में उनका आगामी शो एक बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम होगा, जो उनके पिछले फेस्टिवल प्रदर्शन से उत्साह को और बढ़ाएगा। कोल्डप्ले, जो अपने हिट गानों और म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं। इसमें कई बेहतरीन गाने शामिल हैं, जैसे कि "हिमन फॉर द वीकेंड", "येलो", "फिक्स यू" और "ए स्काई फुल ऑफ स्टार्स"।

कोल्डप्ले, 1997 में स्थापित एक ब्रिटिश रॉक बैंड है, जिसमें गायक और पियानोवादक क्रिस मार्टिन, गिटारवादक जॉनी बकलैंड, बासिस्ट गाइ बेरीमैन और ड्रमर और पर्कशनिस्ट विल चैंपियन शामिल हैं। बैंड का प्रबंधन फिल हार्वे द्वारा किया जाता है। अपने खास म्यूजिक और शानदार गानों के लिए प्रसिद्ध कोल्डप्ले आधुनिक संगीत में सबसे प्रसिद्ध बैंड में से एक हैं।
विज्ञापन

Priyanka Chopra Citadel 2: सिटाडेल सीजन 2 में नादिया के रूप में लौटेंगीं प्रियंका, साझा किया बीटीएस वीडियो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें