इंस्टाग्राम पर शेयर की स्क्रिप्ट
प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह अपडेट साझा की है। उन्होंने लिखा है, 'इट्स ऑन! 'सिटाडेल 2'। साथ में उन्होंने रूसो ब्रदर्स को टैग किया है। दूसरे सीजन की स्क्रिप्ट की फोटो शेयर की है। बता दें कि प्रियंका की इस सीरीज के क्रिएटर रूसो ब्रदर्स हैं।
दूसरे सीजन में जुड़े नए चेहरे
सीटाडेल 2 में इस बार मुख्य कलाकारों के अलावा कई नए चेहरे भी दिखाई देंगे, जिनमें मर्ले डैंड्रिज, राहुल कोहली, माइकल, मैट बेरी और गेब्रियल लियोन शामिल हैं। वहीं सिटाडेल की भारतीय सीरीज सिटाडेल: हनी बनी 7 नवंबर को शुरू होगी। इसके हिंदी रूपांतरण में वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस सीरीज ने हाल ही में अपना टीजर जारी किया है जिसमें दोनों कलाकार जबर्दस्त और दमदार एक्शन सीन में नजर आ रहे हैं।
Singham Again: नहीं टलेगी सिंघम अगेन की रिलीज डेट, कार्तिक आर्यन के अनुरोध पर बोले निर्देशक