फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chris Hemsworth: 'लव एंड थंडर' को लेकर क्रिस हेम्सवर्थ का छलका दर्द, बोले- मैं महज हंसी का पात्र बनकर रह गया

Tue, 30 Apr 2024 10:52 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

क्रिस हेम्सवर्थ इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मैं अपनी फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' में अपने किरदार को लेकर बिल्कुल संतुष्ट नहीं हूं। मुझे ऐसा लगता है कि मैं इस फिल्म में खुद को ही कॉपी कर रहा था।
विज्ञापन
क्रिस हेम्सवर्थ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिस हेम्सवर्थ हॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। पूरी दुनिया में उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। क्रिस हेम्सवर्थ अपने किरदार 'थॉर' के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान क्रिस हेम्सवर्थ अपनी फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' के बारे में खुलकर बातें करते नजर आए। 
विज्ञापन


'थॉर' में अपने किरदार को लेकर है पछतावा 
क्रिस हेम्सवर्थ इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मैं अपनी फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' में अपने किरदार को लेकर बिल्कुल संतुष्ट नहीं हूं। मुझे ऐसा लगता है कि मैं इस फिल्म में खुद को ही कॉपी कर रहा था। मैं इससे बेहतर कर सकता था। मैंने अपने इस किरदार के साथ न्याय नहीं किया'। 

चुनाव लड़ेंगी राखी सावंत! वोट देने वालों को देंगी ये खास उपहार
विज्ञापन


अपनी आठ फिल्मों में निभाए गए चरित्र से हैं निराश 
क्रिस हेम्सवर्थ आगे कहते हैं, 'मैं अपनी कई फिल्मों को लेकर निराश हूं। मुझे ऐसा लगता है कि मैं काफी बेहतर कर सकता था, लेकिन मैंने नहीं किया। मैं सिर्फ चरित्र पर ध्यान देता था। मैं हमेशा सोचता था कि मुझे विग मिल गई है और किरदार के हिसाब से पोशाक मिल गए बस मेरा काम हो गया। मुझे ऐसा लगता है कि मैं काफी बेहतर कर सकता था, लेकिन मैंने नहीं किया'।  
विज्ञापन


सोनाक्षी का बॉस लेडी अंदाज और मनीषा की सादगी ने लूटा फैंस का दिल

क्रिस हेम्सवर्थ हैं जटिल व्यक्तित्व के मालिक 
क्रिस हेम्सवर्थ के साथ काम कर चुके रॉबर्ट डाउनी जूनियर उनके इन बातों से सहमत नहीं हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि क्रिस काफी सोचते हैं। हेम्सवर्थ सभी एवेंजर्स में से सबसे जटिल मानसिकता वाले व्यक्ति हैं। वहीं क्रिस हेम्सवर्थ के आगामी फिल्मों की बात करें तो वे 'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें