18 महीनों तक केवल एक बार कार्तिक ने खाया खाना
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म के लिए कार्तिक द्वारा की गई मेहनत के बारे में बात करते हुए, कबीर खान ने कहा कि कार्तिक ने 18 महीने तक दिन में सिर्फ एक बार खाना खाया है। उन्होंने बहुत ही अनुशासित जीवन जिया है और फिल्म के प्रति उनका समर्पण अकल्पनीय रहा है।
चंदू चैंपियन देखकर रोये साजिद नाडियाडवाला
समारोह के दौरान फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कि मैं पिछले 40 सालों से सिनेमा बना रहा हूं और आज भी भावनात्मक कहानियां देखकर भावुक हो जाता हूं। पिछले 4 दिनों में जब भी मैंने चंदू चैंपियन को देखा है, मैं रोया हूं।’