फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishal Aditya Singh: सास-बहू वाले घिसे-पीटे टेलीविजन शो पर विशाल का फूटा गुस्सा, बोले- पागल हो क्या, कुछ भी!

Mon, 26 Feb 2024 06:03 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


'बिग बॉस' फेम विशाल आदित्य सिंह टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'टेलीविजन सीरियल में कुछ भी दिखाते हैं।'
विज्ञापन
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विशाल आदित्य सिंह टेलीविजन के मशहूर नामों में से एक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट टेलीविजन शो में काम किया है। हाल ही में, वे सीरियल 'चांद जलने लगा' में दिखाई दिए। दर्शकों को इस शो में उनका किरदार काफी पसंद आया। पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान विशाल सिंह मीडिया से टेलीविजन इंडस्ट्री के ढुलमुल रवैए और सास-बहू वाले सीरियल के प्रति अपना असंतोष व्यक्त करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


अभिनेता के तौर पर हुए निराश 
'बिग बॉस' फेम विशाल आदित्य सिंह टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'टेलीविजन सीरियल में कुछ भी दिखाते हैं। आप सरकारी नौकरी का दिखाओ ना, लेकिन सरकारी नौकरियों के नाम पर आईपीएस दिखाएंगे और एक एपिसोड के बाद वे फिर चूल्हा-चौका चाय करती नजर आएंगी। पागल हो क्या, कुछ भी परोस रहे हो दर्शकों के सामने। यह दर्शक के साथ-साथ एक अभिनेता के तौर पर मुझे काफी निराश करता है।'

RRR: अजय देवगन ने खाली की राजामौली की जेब! 'आरआरआर' में हर एक मिनट के लिए चार्ज किए थे 4.35 करोड़ रुपये?
विज्ञापन


लेखक नए विषय ढूंढें 
अभिनेता विशाल सिंह अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं सच कह रहा हूं यहां इंडस्ट्री में कम ही लोग हैं जो प्रतिभाशाली हैं। हमें बदलने की जरुरत है। कितनी बार वही सास-बहू वाले ड्रामा को घसीटेंगे। कुछ अलग और नया कब करेंगे। दर्शकों को भी बदलना चाहिए। साथ ही साथ लेखकों को अलग विषयों पर कहानी लिखने की जरुरत है।'
विज्ञापन


Shah Rukh Khan: शाहरुख और सुहाना की फिल्म 'किंग' की तैयारी शुरू, शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट

ऑउटडेटेड प्लॉट ट्वीस्ट से छुटकारा 
विशाल सिंह को पुराने आउटडेटेड प्लॉट से भी परेशानी है। अभिनेता कहते हैं, 'टेलीविजन इंडस्ट्री अभी भी सालों पुराने पैटर्न पर चल रही है। अब देखिए किसी सीरियल में दिखाएंगे कि किसी को गायकी में अपना नाम कमाना है, लेकिन अगर वे सुबह में घर में भजन नहीं गाएंगी तो पूरा परिवार उनके पीछे हाथ धो कर पड़ जाएगा। उनका काम भारत की आवाज बनना है न कि अपने गायन से सनसनी फैलाना। ऐसे प्लॉट्स से आखिर हम कब तक काम चलाते रहेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें