दिलजीत दोसांझ लगातार कामयाबी की नई बुलंदियों को छूते जा रहे हैं। हाल में ही वह इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'चमकीला' में नजर आए थे, जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई। अब अभिनेता जल्द ही एक मशहूर अंतरराष्ट्रीय शो में शिरकत करने वाले हैं।
दिलजीत दोसांझ भारतीय मनोरंजन जगत के जाने माने चेहरा हैं। वह पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता होने के साथ-साथ एक बेहतरीन गायक भी हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्में भी की हैं। हाल में ही वह निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' में नजर आए थे। उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। अब वह इस मशहूर अंतरराष्ट्रीय शो में शिरकत करने वाले हैं।
विज्ञापन
जिमी फॉलन के 'द टुनाइट शो' पर करेंगे शिरकत
दिलजीत दोसांझ लगातार लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहे हैं। अपनी गायकी और अभिनय से उन्होंने लगातार दर्शकों का दिल जीता है। अब एक बार फिर वह अपने फैंस को उत्साहित करने वाले हैं। दरअसल अभिनेता सह गायक जिमी फॉलन के बेहद लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय शो 'द टुनाइट शो' पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले हैं। उन्होंने इसे लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है।
Box Office Collection: 'मुंजा' की कमाई में आई गिरावट, जानें 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'श्रीकांत' का हाल
विज्ञापन
इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर दी जानकारी
दिलजीत दोसांझ ने इस बारे में आज, यानी 12 जून को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी देते हुए एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी और जिमी फॉलन की एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "पंजाबी आ गए ओये इस हफ्ते के मेहमान"। दिलजीत की इस उपलब्धि से उनके फैंस काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर लगताार अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।