फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: लोकसभा चुनाव प्रचार में उतरे अल्लू अर्जुन को झटका, पुलिस ने इसलिए दर्ज कर लिया आपराधिक मामला

Sun, 12 May 2024 10:43 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रशंसकों की भीड़ की वजह से पैदा हुई यातायात समस्या के कारण मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
अल्लु अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम @alluarjunonline
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को हमेशा बेताब रहते हैं। वह जहां भी जाते हैं उनके पीछे-पीछे उनके प्रशंसकों भी पहुंच जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जब वह अपने करीबी दोस्त और वाईएसआरसीपी विधायक रवि चंद्र किशोर रेड्डी के लिए प्रचार करने नंदयाल पहुंचे। उनकी एक झलक पाने को प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में अभिनेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 

प्रशंसकों की भीड़ की वजह से पैदा हुई समस्या

अल्लू अर्जुन को देखने के लिए रवि चंद्रा के आवास पर बड़ी संख्या में प्रशंसक और समर्थक आए और इससे बड़े पैमाने पर कानून-व्यवस्था और यातायात की समस्या पैदा हो गई, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
Amar Upadhyay: निवेश फर्म के खिलाफ अमर उपाध्याय ने दर्ज कराया मामला, करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मामला हुआ दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता अल्लू अर्जुन और  रवि चंद्र किशोर रेड्डी की टीम द्वारा कोई अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए अल्लू अर्जुन और रवि चंद्र रेड्डी के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

अल्लू अर्जुन की पत्नी भी थीं साथ

दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ उनकी पत्नी स्नेहा भी थीं। बता दें कि अभिनेता को अपने दोस्त के लिए प्रचार करते देख प्रशंसक बेहद रोमांचित हो उठे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिक भीड़ होने के कारण मामला संभल नहीं पाया, जिसके कारण मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल, इस संदर्भ में अभी और अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
Kannappa: 'कन्नप्पा' में होगा प्रभास के किरदार का खुलासा! फिल्म से जुड़ा बड़ा एलान करने को तैयार विष्णु मांचू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें