फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pooja Bhatt: लायंसगेट के नए प्रोजक्ट में सुनील शेट्टी के साथ स्क्रीन साझा करेंगी पूजा भट्ट, साझा किया पोस्ट

Fri, 10 May 2024 12:40 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इससे पहले सुनील शेट्टी और पूजा भट्ट दोनों साथ में मल्टीस्टारर फिल्म 'बॉर्डर' में साथ नजर आए थे। लायंसगेट इंडिया के साथ अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर पूजा बेहद उत्सुक हैं। उन्होंने इसकी एक झलक साझा करते हुए फैंस को जानकारी दी है।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी और पूजा भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री पूजा भट्ट हाल ही में जल्द ही लायंसगेट इंडिया के नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। इसे लेकर वह बेहद उत्सुक हैं। इसमें पूजा भट्ट के साथ सुनील शेट्टी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसमें दोनों एक बार फिर से साथ में स्क्रीन साझा करेंगे। इससे पहले दोनों साथ में मल्टीस्टारर फिल्म 'बॉर्डर' में साथ दिखाई दिए थे। पूजा ने अपने नए प्रोजेक्ट की झलक साझा करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


अभिनेत्री ने साझा की झलक
पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'लायंसगेट इंडिया के साथ मेरे अगले प्रोजेक्ट की एक झलक।' उन्होंने सुनील शेट्टी को टैग करते हुए आगे लिखा, 'आपके साथ फिर से काम करने के लिए उत्सुक हूं।' अभिनेत्री ने लायंसगेट के साथ अपने आगामी प्रोजेक्ट से ये तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में पूजा काले रंग की साड़ी में कैमरे के सामने खड़ी हुई नजर आ रही हैं।  

 

आयरन लेडी के किरदार में आएंगी नजर!
वहीं सूत्रों के मुताबिक, लायंसगेट की धमाकेदार नई एक्शन थ्रिलर में पूजा भट्ट आयरन लेडी के किरदार में नजर आ सकती हैं। वह इसमें एक मजबूत महिला भूमिका का किरदार निभाएंगी। लायंसगेट के साथ अपने आगामी प्रोजेक्ट और सुनील शेट्टी के साथ फिर साथ काम करने को लेकर पूजा भट्ट काफी खुश हैं।
विज्ञापन


आगामी प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं पूजा
उन्होंने कहा, 'मुझे हमेशा सशक्त महिलाओं को स्क्रीन पर निभाने का सौभाग्य मिला है। मैंने इसे चुना है। मैं इस किरदार की शक्ति, गहराई और सहानुभूति के कारण तुरंत इसकी ओर आकर्षित हो गई। वह जिस चीज में विश्वास करती है, उसके लिए स्टैंड लेने और चुनौतियों का डटकर सामना करने की उसकी क्षमता एक ऐसी चीज है, जिससे मैं व्यक्तिगत स्तर पर जुड़ती हूं। दर्शकों द्वारा इस नए अवतार को देखने का अब और इंतजार नहीं किया जा सकता है।' 
विज्ञापन


Good bad Ugly: हैदराबाद में आज शुरू होगी 'गुड बैड अग्ली' की शूटिंग, इन दमदार दृश्यों को फिल्माएंगे अजित

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें