बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म 'शादी के डायरेक्टर करण और जौहर' की रिलीज पर रोक लगा दी है। बुधवार को दिग्गज निर्माता करण जौहर ने इस फिल्म के निर्माताओं पर आरोप लगाते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी कि वह उनके नाम, व्यक्तिगत विशेषताओं और ब्रांड का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।
फिल्म निर्माता करण जौहर ने बुधवार को हिंदी फिल्म 'शादी के डायरेक्टर करण और जौहर' के निर्माताओं के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और अनुरोध किया था कि फिल्म में उनके नाम का उपयोग करने से उन्हें रोका जाए। अब गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर तब तक रोक लगा दी है, जब तक उसके शीर्षक से निर्माता करण जौहर का नाम नहीं हटा दिया जाता है। बता दें कि फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।
विज्ञापन
कोर्ट ने आदेश में क्या कहा?
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अंतरिम आदेश में फिल्म 'शादी के निर्देशक करण और जौहर' के निर्माताओं को फिल्म के शीर्षक या फिल्म में फिल्म निर्माता करण जौहर के नाम और उनकी व्यक्तिगत विशेषताओं का इस्तेमाल करने से रोक दिया, जिसमें कहा गया कि इस तरह के अनधिकृत उपयोग से उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होता है। न्यायमूर्ति आर आई चागला की एकल पीठ ने कहा कि फिल्म को तब तक सिनेमाघरों या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं किया जाएगा, जब तक कि शीर्षक और फिल्म से करण जौहर का नाम और उनकी व्यक्तिगत विशेषताओं का संदर्भ हटा नहीं दिया जाता।
JIGRA: 'जिगरा' के रिलीज डेट से उठा पर्दा, खुद आलिया भट्ट ने फिल्म के पोस्टर को साझा कर किया तारीख का एलान
विज्ञापन
अगली सुनवाई 10 जुलाई को
करण जौहर ने फिल्म के निर्माताओं इंडिया प्राइड एडवाइजरी और संजय सिंह तथा लेखक और निर्देशक बबलू सिंह के खिलाफ फिल्म के शीर्षक में उनके नाम का इस्तेमाल करने पर कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस याचिका में करण ने फिल्म 'शादी के डायरेक्टर करण और जौहर' पर रोक लगाने की मांग की थी। फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोर्ट ने करण के हक में फैसला सुनाते हुए इस पर रोक लगा दी है। करण जौहर ने आरोप लगाया था कि फिल्म के निर्माता उनके नाम और प्रतिष्ठा का दुरुपयोग करके गलत फायदा उठाना चाहते हैं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को तय की है।
करण जौहर का वर्क फ्रंट
करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करे तो उनकी फिल्म किल 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं, इसी साल उनकी फिल्म ‘कॉल मी बे’ भी दिसंबर में सिनेमाघरों का रुख करेगी।
इंडस्ट्री में 10 साल पूरे होने का जश्न मनाने निकलीं कियारा