फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zeenat Aman: 'मैं यहां अपनी छवि सुधारने नहीं आई हूं', इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने पर बोलीं जीनत अमान

Mon, 17 Jul 2023 06:50 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, इंडस्ट्री में अपने 50 साल पूरे किए हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि इस लंबी यात्रा में उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीनत अमान अपने जमाने की दिग्गज अदाकाराओं में शुमार रही हैं। अपने अभिनय और बोल्डनेस से उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता। यादों की बारात, रोटी कपड़ा और मकान, सत्यम शिवम सुंदरम, डॉन और दोस्ताना जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आईं जीनत अमान ने हाल ही में, इंडस्ट्री में अपने 50 साल पूरे किए हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि इस लंबी यात्रा में उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने पर बोलीं जीनत
हाल ही में, जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड हस्तियों के प्रति समाज के रवैये के बारे में एक कड़वी सच्चाई साझा की। उन्होंने अपने 50 साल के करियर में अपने फैसले के बारे में बात की। उन्होंने लिखा, ‘सार्वजनिक धारणा एक अजीब चीज है। जब आप पॉपुलर होते हैं तो लोग यह कल्पना करते हैं कि उन्हें आपके चरित्र और जीवन की कहानी के बारे में काफी जानकारी है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसी गॉसिपिंग करना भी पसंद करते हैं।’

ट्रोल करने वालों पर किया कटाक्ष
अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘हिंदी सिनेमा में अपने 50 वर्षों में, मैंने अपने बारे में इतनी सारी झूठी बातें और क्रूर बयान पढ़े और सुने हैं कि एक किताब भर सकती है। इनमें से हर एक को जाहिर करना और उसका खंडन करने में मेरी कोई रुचि नहीं है। अब मुझे पता है कि अफवाहों का एक ही जवाब है कि ठीक है अगर आपकी नजर में मैं ऐसी हूं तो मुझे भी अपनी छवि को आपको सामने सुधारने की कोई जरूरत नहीं है। आप कुछ भी सोचने के लिए स्वतंत्र हैं।’

Bhumi Pednekar Birthday: भूमि ने पर्यावरण संरक्षण के लिए किया बड़ा एलान, धरती को बेहतर बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन

इस वेब सीरीज में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो जीनत अमान को आखिरी बार आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ' पानीपत' में देखा गया था , जो 2019 में रिलीज हुई थी। अब अभिनेत्री  मनीष हरिशंकर द्वारा निर्देशित शोस्टॉपर नामक वेब सीरीज में अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें