फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yodha: बार-बार बदल रही योद्धा की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म

Mon, 03 Jul 2023 06:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म को अब एक नई रिलीज डेट मिल गई है। जानकारी के मुताबिक अब मेकर्स 'योद्धा' को 15 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
योद्धा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म योद्धा को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। इस फिल्म में अभिनेता एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म अब तक थिएटर्स में दस्तक नहीं दे सकी है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन

Sonam Kapoor: डियॉर फैशन शो हिस्सा लेने वाली सोनम बनी पहली भारतीय एक्ट्रेस, अभिनेत्री ने जाहिर की उत्सुकता

नई रिलीज डेट का हुआ एलान
दरअसल, फिल्म को अब एक नई रिलीज डेट मिल गई है। जानकारी के मुताबिक अब मेकर्स 'योद्धा' को 15 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नवोदित जोड़ी पुष्कर ओझा और सागर अंब्रे ने किया है। फिल्म निर्माता करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और शशांक खेतान की मेंटर डिसिपल फिल्म्स ने इस प्रोजेक्ट का निर्माण किया है।
Kajol: 'नीसा मुझसे ज्यादा शालीनता के साथ पैपराजी को संभालती हैं', काजोल ने बांधे बेटी की तारीफों के पुल

अब तक रिलीज नहीं हो सकी फिल्म
बता दें कि यह फिल्म पहले जुलाई में आने वाली थी, लेकिन किन्हीं वजहों से यह तय समय पर रिलीज न हो सकी। इसके बाद इसके लिए 27 अक्तूबर की तारीख तय की गई थी, लेकिन फिर यह फिल्म थिएटर्स तक पहुंचने में नाकाम साबित हुई। अब मेकर्स ने एक प्रेस नोट जारी कर फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया है। नोट में लिखा है, "सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत और नवोदित जोड़ी सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित पहली एक्शन फिल्म योद्धा - 15 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" फिल्म में राशि खन्ना और दिशा पाटनी भी हैं। 
Yaar Ka Sataya Hua Hai: नवाजुद्दीन-शहनाज का गाना 'यार का सताया हुआ है' आउट, रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धूम
विज्ञापन

धर्मा की इन फिल्मों में दिख चुके हैं सिद्धार्थ
गौतलब है कि सिद्धार्थ धर्मा की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत भी उन्होंने इसी बैनर से की थी। अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से वह रातों रात काफी फेमस हो गए थे। इसके अलावा वह 'हंसी तो फंसी', 'कपूर एंड संस' और 'शेरशाह' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
MMMS: 'मेरे महबूब मेरे सनम' पर आया बड़ा अपडेट, जानकर विक्की के फैंस के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें