फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: पत्नी संग मारपीट के मामले में गिरफ्तार हुए एक्टर करण मेहरा को मिली जमानत

Tue, 01 Jun 2021 11:10 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • एक्टर करण मेहरा को पुलिस ने दी जमानत।
  • पत्नी निशा रावल के साथ मारपीट करने के आरोप में हुए थे गिरफ्तार।
  • 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में निभाया था नैतिक का किरदार।
विज्ञापन
करण मेहरा और निशा रावल - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर करण मेहरा और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस निशा रावल के बीच कई दिनों से अनबन की खबरें आ रही थी। अब खबर आ रही है कि करण मेहरा को पत्नी निशा रावल के साथ घरेलू हिंसा करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गोरेगांव पुलिस स्टेशन में करण मेहरा का बयान दर्ज किया गया था। अब खबर आ रही है कि उन्हें पुलिस ने जमानत दे दी है।

विज्ञापन

 

पिछले काफी दिनों से करण मेहरा और निशा रावल के बीच अनबन की खबरें आ रही थी। इस बारे में कपल से बात भी की गई थी। लेकिन एक्टर ने इस पर कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया था। लेकिन निशा रावल ने सभी अफवाहों को सिरे से नकार दिया था और कहा था हमारे बीच सब कुछ ठीक है। अब करण की गिरफ्तारी से बात साफ हो गई है कि कपल के बीच चीजें ठीक नहीं है।





 

एक्टर करण मेहरा और एक्ट्रेस निशा रावल - फोटो : Instagram
बता दें, करण मेहरा और निशा रावल की मुलाकात साल 2008 में फिल्म 'हंसते हंसते' के सेट पर हुई थी। उस फिल्म में करण मेहरा बतौर स्टाइलिस्ट काम कर रहे थे। एक्टर होने के साथ-साथ करण मेहरा फैशन ग्रेजुएट भी हैं। निशा को देखते ही करण मेहरा को उनसे प्यार हो गया था। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली थी। 
विज्ञापन

अभिनेता करण मेहरा टीवी की दुनिया में सबसे लोकप्रिय नाम है, जो सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक सिंघानिया की मुख्य भूमिका में थे। उनके साथ लीड रोल में हिना खान थीं, जिन्होंने अक्षरा का रोल निभाया था। करण ने 'बिग बॉस 10' में भी भाग लिया था और निशा के साथ 'नच बलिए 5' और 'किचन चैंपियन 5' का भी हिस्सा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें