सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। अभिनेता के पिता ने उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसे हड़पने का आरोप लगाया था। जिसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। इस केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी ने भी अपनी जांच शुरू की थी। पिछले एक साल में एनसीबी के मुंबई डिवीजन ने मामले के सिलसिले में 30 से अधिक गिरफ्तारियां की हैं।