फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Instagram: यशराज मुखाटे ने शेयर किया शहनाज गिल के साथ मजेदार वीडियो, देखकर हंसी रोकना है मुश्किल

Thu, 20 Jan 2022 11:56 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शहनाज गिल का नया वीडियो - फोटो : insta
विज्ञापन
शहनाज गिल अब धीरे-धीरे वापस अपनी जिंदगी में फोकस कर रही हैं और एक बार फिर से फैंस को उनका पुराना चुलबुला अंदाज  देखने को मिल रहा है। इस समय शहनाज गिल का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को संगीतकार यशराज मुखाटे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। उनके इस वीडियो को देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी। फैंस को यशराज और शहनाज की जुगलबंदी का ये मजेदार वीडियो खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

बिग बॉस 13 की मिक्सअप क्लिप को दिया है म्यूजिकल टच
यशराज ने इंस्टाग्राम रील्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। शेयर किए गए इस नए वीडियो में, यशराज ने शहनाज की बिग बॉस 13 की एक पुरानी क्लिप में म्यूजिकल फ्लेवर एड करके मजेदार वीडियो क्रिएट किया है। जहां वीडियो में यश ढोलक और गिटार बजाते नजर आ रहे हैं तो वहीं शहनाज़ को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "सचा बोरिंग डे, सचा बोरिंग पीपल"। जब शहनाज़ कहती हैं, "कोई बात ही नहीं करता मेरे से, कोई प्यार नहीं करता मेरे से तो उनकी सह-प्रतियोगी आरती सिंह जवाब देती हैं, "पका रही है, मैं जा रही हूं बाहर।
विज्ञापन

डांस करती नजर आईं शहनाज गिल-
यशराज ने इन सभी बातों को म्यूजिकल टच देकर एक गाने में बदल दिया है। इस वीडियो में यश खुद भी गाना गाते नजर आ रहे हैं इसी के साथ वीडियो में शहनाज और यशराज डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। यशराज मुखाटे ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-"बोरिंग डे, अमेजिंग शहनाज लव योर एक्सप्रेशन"।

यशराज मुखाटे ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-"बोरिंग डे, अमेजिंग शहनाज लव योर एक्सप्रेशन"। इस वीडियो पर फैंस से लेकर जाने-माने लोग भी अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कॉमेडियन तनमय भट्ट ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "अर्चना पूरन सिंह पहले ही हंस चुकी हैं इसलिए मुझे लगता है कि मेरी जरूरत नहीं है' इसके अलावा म्यूजिक आर्टिस्ट शोभित बनवैत ने लिखा- लॉकडाउन के साथ "बाहर जाके मर" भी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें