फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यमला पगला दीवाना' के भी हीरो हैं सलमान खान!

Sat, 08 Jun 2013 12:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'यमला पगला दीवाना' फिल्म के हीरो सलमान खान भी हैं। आप यह बात सुनकर चौंक गए होंगे। लेकिन फिल्म में जिस तरह से सलमान के नाम और उनकी फोटो का उपयोग होता है उसे देखकर लगता है कि फिल्म में सलमान खान ही मुख्य हीरो हैं।
विज्ञापन


फिल्म के मुख्य नायक और नायिका के पहली मुलाकात सलमान खान के एक कटआउट को लेकर होती है। दोनों सलमान खान की फिल्म 'दबंग' के कटआउट को खरीदने के लिए झगड़ पड़ते हैं।

इसके बाद सलमान खान की चर्चा उनकी एक और हिट फिल्म 'तेरे नाम' को लेकर होती है। नेहा शर्मा को जब बॉबी देओल से प्यार होता है तो नेहा शर्मा के कान में इसी फिल्म 'तेरे नाम' का टाइटिल ट्रैक सुनाई देने लगता है।
विज्ञापन


फिल्म में आगे भी सलमान खान छाए हुए हैं। बॉबी देओल सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' की तर्ज पर पाइप से चढ़कर अपनी प्रेमिका से मिलने जाते हैं। हालांकि फिल्म में वह इस बात का क्रेडिट भी सलमान खान को देते हैं।

सलमान खान की फिल्म 'मैने प्यार किया' जिक्र भी फिल्म में कई बार होता है। एक दृश्य में तो हूबहू इसी फिल्म की तर्ज पर एक कबूतर चिट्ठी लेकर हीरो के पास पहुंचता है।
विज्ञापन


इसके अलावा सलमान खान की फिल्म 'वांटेड' का जिक्र भी इस फिल्म में हुआ है। इस तरह से सलमान खान की पांच फिल्मों का जिक्र 'यमला पगला दीवाना' में हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें