आईपीएल विवाद पर कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने इस विवाद पर कुछ अलग हटकर बातें की हैं।
शाहरुख ने कहा 'एक टीम मालिक के रूप में मेरा मानना है कि अगर आप स्वभाव से भी सट्टेबाजी को पसंद करते हैं तो भी इसमें शामिल नहीं होना चाहिए। यह एक गलत परंपरा है'।
'यदि आप मालिक हैं तो सभी नियमों और यहां तक कि उनसे बचने के रास्तों से वाकिफ होते हैं। ऐसे में आप फायदा उठाकर इसका दुरुपयोग कैसे कर सकते हैं।
शाहरुख ने कहा 'यदि आप ट्रैफिक पुलिस से हैं तो आपको सिग्नल जंप करने का हक नहीं मिल जाता'।
शाहरुख ने राजस्थान रॉयल्स के को-ऑनर राज कुंद्रा पर सट्टेबाजी में फंसे होने के बारे में कहा कि राज शिल्पा के पति हैं और शिल्पा मेरी पहली हीरोइनों में से एक हैं। मेरे और शिल्पा के अच्छे संबंध हैं।
राज भी मेरे दोस्त हैं। मुझे लगता है, राज को सट्टेबाजी की जरूरत नहीं है। मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि राज इस मामले को अच्छी तरह से देखेंगे और जो हकीकत होगी सामने आ जाएगी।
शाहरुख ने ये भी कहा कि उन्हें लगता है कि बुकीज के दावों की जांच होनी चाहिए। बुकीज के दावों पर आंख बंदकर भरोसा नहीं किया जा सकता।