आलिया भट्ट ने अपनी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में कॉलेज स्टूडेंट शनाया का किरदार निभाया था। आलिया से जब इस किरदार को अब निभाने को लेकर सवाल किया गया। तो उन्होंने इसपर दिलचस्प प्रतिक्रिया दी।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आलिया भट्ट बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए हाल ही में नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पिछले कुछ वर्षों में अभिनेत्री ने दिलचस्प किरदारों को चुना है। आलिया ने अपने करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। हाल ही में अभिनेत्री से सवाल किया गया कि क्या वह अब अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की शनाया का किरदार निभाएंगी। इस पर अभिनेत्री ने दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
सनाया का किरदार निभाने पर क्या बोलीं आलिया
आलिया भट्ट ने अपनी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में कॉलेज स्टूडेंट शनाया का किरदार निभाया था। आलिया से जब इस किरदार को अब निभाने को लेकर सवाल किया गया। इसपर वह कुछ सेकेंड रुकीं और फिर आलिया ने कहा, 'वास्तव में, कभी न नहीं कहना। मैं कभी भी खुद को सीमित नहीं करती। मैं वास्तव में अपनी प्रवृत्ति के साथ चलती हूं।'
सनाया के किरदार पर क्या बोलीं आलिया
आलिया भट्ट ने कहा, मैं निश्चित रूप से अपने व्यक्तित्व को महसूस करती हूं, जैसा कि किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व पिछले दस वर्षों में विकसित हुआ है, इसलिए शायद फिल्मों के लिए मेरी पसंद, जिस तरह से मैं हर फिल्म को देखती हूं, प्रक्रिया अधिक संरचित हो गई है, लेकिन फिर भी मैं ये करूंगी। मैं कहता हूं कि जब प्रक्रिया की बात आती है तो मेरे पास कोई संरचना नहीं है।'
हाल ही में फिल्म ने पूरे किए 11 वर्ष
बता दें कि हाल ही में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने अपने 11 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर इस दिन का जश्न मनाया था। अपनी तस्वीर साझा कर आलिया ने कैप्शन में लिखा था, '11 साल। वक्त कितनी जल्दी बीतता है।' अपनी स्टोरी में अभिनेत्री ने फिल्म का गाना 'इश्क वाला लव' लगाया था। आलिया के साथ इस फिल्म से वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।